लाइव न्यूज़ :

जम्मू में एक महीने में कोरोना के इलाजरत मरीजों की संख्या सात गुना बढ़ी

By भाषा | Updated: April 13, 2021 16:57 IST

Open in App

जम्मू, 13 अप्रैल जम्मू में करीब एक महीने में कोरोना वायरस का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में करीब सात गुना की बढ़ोतरी हुई है वहीं श्रीनगर में फिलहाल सबसे ज्यादा 2833 मरीज हैं। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

जम्मू कश्मीर के जिन कुछ जिलों को पहले ‘कोरोना वायरस मुक्त’ घोषित कर दिया गया था, वहां से भी कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं देश कोविड-19 मामलों की दूसरी लहर का सामना कर रहा है।

मार्च 19 को श्रीनगर जिले में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 564 थी जो सोमवार को बढ़कर 2833 हो गई जबकि इस अवधि में जम्मू में मरीजों की संख्या 211 से सात गुना बढ़कर 1582 हो गई है।

केंद्रशासित प्रदेश में सोमवार तक कोविड-19 के कुल मामले 1,39,381 तक पहुंच गए थे। इनमें से कश्मीर में 83,679 और जम्मू क्षेत्र में 55,702 मामले हैं। केंद्रप्रदेश में 2,034 लोगों की मौत हुई है जिनमें से कश्मीर में 1282 और जम्मू क्षेत्र में 752 लोगों की जान गई है।

जम्मू कश्मीर में कुल 1,29,439 मरीज संक्रमण मुक्त हो गए हैं और केंद्र शासित प्रदेश में सोमवार तक 7908 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे थे।

जम्मू के मुख्य चिकित्सा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि जिले की मौजूदा स्थिति काफी चिंताजनक है और स्वास्थ्य विभाग महामारी से निपटने के लिए अपने संसाधनों का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहा है।

सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ अगर मौजूदा हालात की तुलना पिछले साल से करें तो ये काफी चिंताजनक हैं। पिछले साल मार्च-अप्रैल में हमारे यहां चंद मामले थे लेकिन इस बार, फरवरी-अप्रैल के बीच मामलों में पांच गुना बढ़ोतरी देखी है।”

अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में सबसे कम 17 इलाजरत मरीज हैं।

इस साल के शुरू में डोडा, किश्तवाड़ और सांबा समेत कुछ जिलों को ‘कोरोना वायस से मुक्त’ घोषित कर दिया गया था, क्योंकि इन जिलों में संक्रमित सभी मरीज संक्रमण मुक्त हो गए थे।

संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से प्रशासन को पांच से 18 अप्रैल के बीच शिक्षण संस्थान बंद करने का ऐलान करना पड़ा। साथ ही जम्मू तथा श्रीनगर समेत आठ जिलों के शहरी इलाकों में नौ अप्रैल से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos