लाइव न्यूज़ :

जब 2014 में दिल्ली में नया था तब नृपेंद्र मिश्रा ने मुझे ढेर सारी चीजें सिखायीं और उनका मार्गदर्शन सदैव बहुमूल्य रहेगाः मोदी

By भाषा | Updated: August 30, 2019 19:38 IST

प्रधानमंत्री ने मिश्रा को उनके जीवन के नये चरण के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री नृपेंद्र मिश्रा उत्कृष्ट अधिकारियों में से एक हैं जिनकी सार्वजनिक नीति एवं प्रशासन पर गहरी समझ है। जब 2014 में दिल्ली में नया था तब उन्होंने मुझे ढेर सारी चीजें सिखायीं और उनका मार्गदर्शन सदैव बहुमूल्य रहेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि पांच सालों तक परिश्रमपूर्वक और कर्मठता से पीएमओ में अपनी सेवा दी।भारत की विकास गाथा में अमिट योगदान करने के बाद मिश्रा अपने जीवन के नये चरण में कदम रख रहे है।

अपने प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा के पद से हटने का फैसला करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जब 2014 में वह राष्ट्रीय राजधानी में नये थे तब उन्हें इन पूर्व नौकरशाह ने काफी चीजें सिखायीं।

प्रधानमंत्री ने मिश्रा को उनके जीवन के नये चरण के लिए शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘श्री नृपेंद्र मिश्रा उत्कृष्ट अधिकारियों में से एक हैं जिनकी सार्वजनिक नीति एवं प्रशासन पर गहरी समझ है। जब 2014 में दिल्ली में नया था तब उन्होंने मुझे ढेर सारी चीजें सिखायीं और उनका मार्गदर्शन सदैव बहुमूल्य रहेगा।’’

उन्होंने कहा कि पांच सालों तक परिश्रमपूर्वक और कर्मठता से पीएमओ में अपनी सेवा देने तथा भारत की विकास गाथा में अमिट योगदान करने के बाद मिश्रा अपने जीवन के नये चरण में कदम रख रहे है। ‘ उनके भावी कदमों के लिए मेरी शुभकामनाएं।’

मिश्रा के दायित्वों से मुक्त करने की इच्छा प्रकट करने के बाद प्रधानमंत्री ने उनसे दो हफ्ते तक पद पर बने रहने को कहा है। पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। 

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव मिश्रा प्रधानमंत्री कार्यालय छोड़ना चाहते हैं

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने अपने दायित्वों से स्वयं को मुक्त किए जाने की इच्छा जताई है। सरकार के प्रधान प्रवक्ता सीतांशु कार ने कहा कि मोदी ने मिश्रा से दो सप्ताह तक पद पर बने रहने को कहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री ने विशेष दायित्व अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। मिश्रा 2014 से प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी के साथ रहे हैं। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया