लाइव न्यूज़ :

NRC विवाद: असम में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से ‘दुर्व्यवहार’ के विरोध में पार्टी मनाएगी काला दिवस

By भाषा | Updated: August 3, 2018 20:44 IST

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि पार्टी शनिवार और रविवार को राज्य के हर प्रखंड तथा जिले में ‘‘काला दिवस’’ मनाएगी। 

Open in App

कोलकाता, तीन अगस्त: तृणमूल कांग्रेस अपने नेताओं को असम के सिलचर हवाई अड्डे पर रोके जाने और उनसे ‘‘दुर्व्यवहार’’ करने के विरोध में चार और पांच अगस्त को पश्चिम बंगाल में ‘‘काला दिवस’’ मनाएगी। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि पार्टी शनिवार और रविवार को राज्य के हर प्रखंड तथा जिले में ‘‘काला दिवस’’ मनाएगी। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘जिस तरीके से सिलचर हवाईअड्डे पर असम पुलिस ने जन प्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार किया और रोका, हम उसकी निंदा करते हैं। सांसद होने के नाते उन्हें हर जगह जाने का अधिकार है लेकिन सभी नियमों का उल्लंघन किया गया और हमारी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को रोका गया। यह शर्मनाक है।’’ तृणमूल कांग्रेस के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सिलचर हवाई अड्डे पर उस समय रोका गया जब वे एनआरसी के अंतिम मसौदे के जारी होने के बाद जमीनी हकीकत का आकलन करने असम के कछार जिले में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। तृणमूल कांग्रेस ने पार्टी की जिला इकाइयों को राज्य के विभिन्न हिस्से में रैली आयोजित करने और काली पट्टी पहनकर विरोध प्रदर्शन करने को कहा है । चटर्जी ने कहा, ‘‘हमारे सांसदों को जिस तरह रोका गया यह साबित करता है कि भाजपा कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है। हम उनको बेनकाब करने तक लड़ते रहेंगे।’’ बहरहाल, भाजपा ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी असम में शांति-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।भाजपा के महासचिव सयंतन बसु ने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा को दांव पर लगाना चाहती है और इस पर राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से किसने असम जाने को कहा ? वे वहां क्यों गए ? उनका इरादा शांति और स्थिरता को बिगाड़ना है।’’ 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :एनआरसीटीएमसीअसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप