लाइव न्यूज़ :

अब वाहन चोरों के रद्द होंगे ड्राइविंग लाइसेंस, सूचना तकनीक से आपस में जुड़ेंगे सभी राज्यों के RTO

By नितिन अग्रवाल | Updated: October 2, 2020 06:41 IST

नितिन गडकरी की अध्यक्षता वाले परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार राज्यों को भी अपना पोर्टल बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अपराधियों से संबंधित जानकारी इस पोर्टल में दर्ज करेगी तथा संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) उसका लाइसेंस रद्द करेगा.पुलिस द्वारा वाहन चोर पड़कने पर संबंधित धाराओ में कार्रवाई कर उसे सजा दिला देती है.भारत में वाहन चोरों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान पहली बार किया जा रहा है.

नई दिल्ली: वाहन चुराने या वाहन में यात्रियों का अपहरण करने वाले अपराधियों पर चौतरफा नकेल कसने के लिए सरकार ने अनोखा फैसला किया है. अब ऐसे अपराधियों को सजा के साथ साथ अपने ड्राइविंग लाइसेंस से भी हाथ धोना पड़ेगा. अपराध साबित होने के बाद सूचना तकनीक के माध्यम से अपराधियों के डीएल व वाहन के दस्तावेजों के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड रखे जाएंगे.

सभी राज्यों के अपने अपने पोर्टल इस एम परिवहन से जुड़े होंगे जिससे यदि अपराधी दूसरे राज्य में लाइसेंस बनवाने की कोशिश करेगा तो उसका भी पता लग जाएगा. नितिन गडकरी की अध्यक्षता वाले परिवहन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार राज्यों को भी अपना पोर्टल बनाने के निर्देश दिए गए हैं.

पुलिस अपराधियों से संबंधित जानकारी इस पोर्टल में दर्ज करेगी तथा संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) उसका लाइसेंस रद्द करेगा. पुलिस द्वारा वाहन चोर पड़कने पर संबंधित धाराओ में कार्रवाई कर उसे सजा दिला देती है लेकिन उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने का प्रावधान पहली बार किया जा रहा है.

इसमें न केवल वाहन चोरी करने वालों बल्कि यात्रियों का अपरहण करने वाले कैब, टैक्सी या बस ड्राइवरों का भी लाइसेंस रद्द किया जाएगा. परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है. सरकार का मानना है कि इससे आपराधिक प्रवत्ति के व्यक्ति कैब या टैक्सी नहीं चला सकेंगे जिससे अकेली महिलाओं का कैब में सफर सुरक्षित होगा.

इसके अलावा मंत्रालय ने परिवहन विभाग के सभी अधिकारियों के लिए सड़क पर रोके गए सभी वाहनों के नंबर तथा चालक का विवरण राज्य के पोर्टल में दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया है. इसके अतिरिक्त जिन वाहनों का चालान नहीं किया गया है उनके ड्राइवरों के चालकों के हस्ताक्षर के साथ अपनी रिपोर्ट भी अपलोड करनी होगी. इससे ड्राइवरों का बेवजह शोषण पर लगाम लगेगी.

अधिकारी ने बताया कि सभी राज्य सरकारों को स्टेट रजिस्टर ऑफ ड्राइविंग लाइसेंस बनाना अनिवार्य होगा इसमें चालक तथा वाहन की पूरी जानकारी दर्ज की जाएगी. राज्य के रिकॉर्ड को केंद्र के नेशनल रजिस्टर ऑफ ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ना होगा.

हर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए एक यूनिक ड्राइविंग लाइसेंस नंबर जारी किया जाएगा. नए लाइसेंस तथा उसके नवीनीकरण के लिए भी यह नंबर जरूरी होगा. इसके साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस की सटीकता के लिए उसे आधार से जोड़ने की प्रक्रि या भी चल रही है.

टॅग्स :नितिन गडकरीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर