लाइव न्यूज़ :

अब 24 डिग्री से कम नहीं कर पाएंगे AC का तापमान, जानिए क्या है ये नया नियम ?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 25, 2018 13:05 IST

बिजली मंत्रालय आने वाले समय में एयर कंडीशनर के लिये तापमान का सामान्य स्तर 24 डिग्री नियत कर सकता है। इसके जरिए पूरे साल में करीब 20 यूनिट बिजली की बचत की जाएगी।

Open in App

गर्मी आते ही हर कोई ऐसी का तामनाम 37 डिग्री तक कर लेते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। ऐसे में बिजली मंत्रालय आने वाले समय में एयर कंडीशनर के लिये तापमान का सामान्य स्तर 24 डिग्री नियत कर सकता है। इसके जरिए पूरे साल में करीब 20 यूनिट बिजली की बचत की जाएगी।

इतना ही नहीं इसके साथ ही लोगों के स्वास्थ्य को भी खासा लाभ मिलेगा। खबर के मुताबिक इस संबंध में बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने एयर कंडीशन (एसी) के क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता को बढ़ावा देने का अभियान शुरू करते हुए आज कहा, ‘एयर कंडीशनर में एक डिग्री तापामान ऊंचा करने से बिजली खपत में छह प्रतिशत की कमी आती है’।

इतना ही नहीं एयर कंडीशनर बनाने वाली प्रमुख कंपनियों एवं उनके संगठनों के साथ बैठक भी की गई है। ऐसे में उन्होंने कहा है कि शरीर का सामान्य तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस है, लेकिन आमतौर पर लोग तापमान 18 से 21 डिग्री रखते हैं। यह न केवल तकलीफदेह है बल्कि वास्तव में अस्वस्थ्यकर भी है. इस तापमान में लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं या कंबल का उपयोग करना होता है। वहीं, जापान और चीन जैसे कुछ देशों में  तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रखने के लिये नियमन बनाये गये हैं।

 यहां एयरकंडीशन में ऐसा आप्सन होता है कि 24 डिग्री से कम का तापनाम किया ही नहीं जा सकता है। इसी कदम की राह पर अब भारत चलने की तैयारी कर रहा है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, बिजली मंत्रालय के अधीन आने वाला ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने इस संदर्भ में एक अध्ययन कराया है और एयर कंडीशनर में तापमान 24 डिग्री सेल्सियस निर्धारित करने की सिफारिश की है, यह तापतान 24 से 26 डिग्री के दायरे में होगा।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह