लाइव न्यूज़ :

सरकार द्वारा जनता को बड़ी राहत! दिल्ली-NCR और पटना में सस्ते दाम पर बेचे जा रहे है टमाटर, जानें रेट

By आजाद खान | Updated: July 15, 2023 13:14 IST

बता दें कि पूरे देश में बढ़ती कीमतों को देखते हुए एनसीसीएफ और एनएएफईडी ने 'ए' ग्रेड निर्यात गुणवत्ता वाले टमाटर बेचना शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ समय से टमाटर की कीमतों में भारी इजाफा देखा गया है। देश के कुछ हिस्सो में फिलहाल टमाटर 244 रुपए प्रति किलो के दर से बिक रहे है। ऐसे में एनसीसीएफ और एनएएफईडी ने कम दाम में टमाटर बेचने का पहल किया है।

नई दिल्ली: सहकारी समितियों एनसीसीएफ और नाफेड ने टमाटर की बढ़ती कीमतों से आम लोगों को राहत देने के लिए एक कदम उठाया है। समितियों द्वारा दिल्ली-एनसीआर और पटना में 90 प्रति किलो के दर से टमाटर बेचा जा रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) इस पहल को अंजाम दे रहे हैं। 

पिछले कुछ दिनों से टमाटर की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। इसके पीछे कई कारण है लेकिन सबसे अहम कारण है खराब मौसम और भारी बारिश जिससे टमाटर के फसल पर भारी असर पड़ा है। देश में टमाटर की कीमतों इतनी बढ़ गई है कि फिलहाल ये कुछ जगहों पर 244 प्रति किलो की दर से बिक रही है। 

कम दाम वाले टमाटर के लिए लोगों ने लाया लाइन

देश में बढ़ते टमाटर की कीमतों को कंट्रोल करने के लिए एनसीसीएफ और एनएएफईडी 'ए' ग्रेड निर्यात गुणवत्ता वाले टमाटर को बेचना शुरू किया है। सहकारी समितियों ने कहा है कि उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया सकारात्मक रही है और शाम तक 17,000 किलोग्राम टमाटरों में से लगभग 80 प्रतिशत बिक गए थे। 

समिति के अनुसार, बढ़ती मांग को देखते हुए अगले दिन से टमाटर की मात्रा बढ़ाकर 20,000 किलोग्राम से भी ज्यादा कर दिया जाएगा। यही नहीं सहकारी समितियों ने यह भी सुनिश्चित किया है इलाके के हर उपभोक्ता तक टमाटर पहुंचे, इसके लिए मोबाइल वैन को भी चालु किया गया है। 

मोबाइल वैन के अलावा केंद्र भंडार आउटलेट पर भी बेचने की है योजना

गौर करने वाली बात यह है कि सहकारी समिति ने आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से टमाटर खरीदे हैं और माल ढुलाई में छह रुपए प्रति किलो का खर्च हुआ है। ऐसे में कम दाम में टमाटर बेचने से हो रहे घाटे को केंद्र सरकार सह रही है। 

मोबाइल वैन के अलावा, एनसीसीएफ ने केंद्र भंडार आउटलेट के माध्यम से टमाटर बेचने की योजना बनाई है और दिल्ली-एनसीआर में अपने सफल रिटेल आउटलेट के माध्यम से रियायती बिक्री के लिए मदर डेयरी के साथ भी बातचीत कर रही है। बता दें कि शुक्रवार को खुदरा में औसत कीमत 116.76 रुपये प्रति किलोग्राम था, अधिकतम दर 244 रुपये प्रति किलोग्राम और न्यूनतम दर 40 रुपये प्रति किलोग्राम थी। 

टॅग्स :भारतदिल्ली-एनसीआरपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील