लाइव न्यूज़ :

मोबाइल से भी फैल सकता है कोरोना वायरस, पश्चिम बंगाल मुख्य सचिव का आदेश-अस्पताल के बाहर जमा होंगे फोन

By निखिल वर्मा | Updated: April 23, 2020 10:03 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस किसी ग्लास सर्फेस पर करीब चार दिन, प्लास्टिक और मेटल पर तीन दिन तक जिंदा रहकर दूसरों को संक्रमित कर सकता है। ज्यादातर स्मॉर्टफोन प्लास्टिक बॉडी के साथ ही आते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देआपको दिन में कम से कम दो बार अल्कोहल वाइप्स से स्मार्टफोन स्क्रीन को साफ करना चाहिए।कोरोनो वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने और सुरक्षित रहने के लिए फोन की स्क्रीन को साफ करने में ही भलाई है

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव ने कहा है कि कोरोना वायरस से भी फैल सकता है। कोविड-19 के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी डॉक्टरों, कर्मचारियों और मरीजों को अपना मोबाइल अस्पताल के बाहर ही जमा करना होगा। 

वैज्ञानिकों का मानना है कि यह वायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। इसके अलावा खुली हवा में खांसने और छींकने, हाथ मिलाने या गले मिलने, किसी संक्रमित वस्तु को छूने और उसके बाद हाथ को मुंह या आंखों पर लगाने से भी फैलता है। इसके अलावा विशेषज्ञों ने कई बार बताया कि मोबाइल फोन के जरिये वायरस फैल सकता है। 

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सिर्फ हाथों को धोना काफी नहीं है क्योंकि अगर आप फोन छूने के बाद चेहरे को छूते हैं, तो आप बीमारी से संपर्क में आ सकते हैं। आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि पेंट या हैंड बैग में फोन के साथ रूमाल नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा यह सुनिश्चित करें कि बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए आप अपने हेडफोन को अपने हैंड सैनिटाइजर से साफ करें। 

इसके अलावा आप अपने स्मार्टफोन को संक्रमण से बचाने के लिए क्लीनिंग लिक्विड की मदद ले सकते हैं और मोबाइल क्लीनिंग वाइप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 456 हो गये। मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैसे मंगलवार शाम से मृतक संख्या 15 ही बनी हुई है और छह मरीजों को स्वस्थ हो जाने पर अस्पताल से छुट्टी भी दी गयी है। मुख्य सचिव ने बताया कि सक्रिय मामले कोलकाता नगर निगम क्षेत्रों, हावड़ा, आसनसोल और सिलीगुड़ी से सामने आये हैं। सिन्हा ने बताया कि इस मामलों में ज्यादातर लोग अपने पारिवारिक संपर्क की वजह इस बीमारी के गिरफ्त में आये। 

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियामोबाइलपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?