लाइव न्यूज़ :

मप्र के बालाघाट में पुलिस से गोलीबारी के बाद कुख्यात नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:58 IST

Open in App

बालाघाट (मप्र) आठ मार्च मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में मलकुआ-चिकलोना के जंगल क्षेत्र में सोमवार सुबह को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बाद 14 लाख रुपये के इनामी एक कुख्यात नक्सली को पकड़ा गया। इसे नक्सली विरोधी अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरफ्तार किये गये नक्सली की पहचान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के काटझरी के श्यामलाल उर्फ मोतीराम सनकू (55) के तौर पर हुई है। उसपर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की पुलिस द्वारा संयुक्त तौर पर 14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

तिवारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद हॉक फोर्स ने छह मार्च को मलकुआ-चिकलोना के जंगल में नक्सलियों की घेराबंदी शुरू की। तीन दिन के तलाश के बाद पुलिस दल ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा, जिस पर नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरु कर दी और गहरे जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और एक व्यक्ति को जंगल के अंदर पेड़ के पीछे से पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी में उसने अपनी पहचान पुलिस को बताई।

सिंह ने बताया कि इस नक्सली के पास से एक बैग, खाद्य पदार्थ, नक्सल साहित्य और पर्चे बरामद किये गये।नक्सली संभवत: भागते समय हथियार और विस्फोटक वहीं फेंक गये।

उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार करीब 15-20 नक्सलियों ने जंगल में एक बैठक की।

एसपी ने बताया कि श्यामलाल के खिलाफ मध्यप्रदेश में 15, छत्तीसगढ़ में आठ और महाराष्ट्र में 61 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि श्यामलाल पर मध्यप्रदेश में तीन लाख रुपये, छत्तीसगढ़ में पांच लाख रुपये और महाराष्ट्र में छह लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। उन्होंने बताया कि श्यामलाल से पूछताछ की जा रही है तथा उससे और मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू