लाइव न्यूज़ :

आठ ऊंचे भवनों को अग्निसुरक्षा प्रमाणपत्र का नवीनीकरण नहीं कराने पर नोटिस भेजे गये

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:08 IST

Open in App

(अंजलि पिल्लै)

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में कनॉटप्लेस और केजी मार्ग जैसे क्षेत्रों में आठ ऊंचे भवनों को अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र का नवीनीकरण नहीं कराने को लेकर नोटिस भेजे गये हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ये भवन अग्निशमन विभाग के कनॉटप्लेस क्षेत्राधिकार में आते हैं।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि के जी मार्ग पर मर्केंटाइल हाउस, कनॉट प्लेस की सूर्या किरण बिल्डिंग, बाराखंभा रोड की आकाशदीप बिल्डिंग, तथा अंबादीप बिल्डिंग, इलाहाबाद बैंक बिल्डिंग एवं पंजाब नेशनल बैंक बिल्डिग एवं दो अन्य भवनों को नोटिस भेजे गये हैं।

उन्होंने कहा कि इन भवनों के अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र की समयसीमा खत्म हो चुकी है लेकिन उनके प्रबंधनों ने उसके नवीनीकरण के लिए अबतक विभाग से संपर्क नहीं किया है।

अधिकारियों ने कहा कि विभाग उन ऊंचे वाणिज्यिक भवनों की पहचान के लिए अभियान चला रहा है जिन्होंने अबतक अपने अग्निसुरक्षा प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण नहीं कराया है और पहले चरण में कनॉटप्लेस क्षेत्राधिकार में आठ ऐसे भवनों की पहचान की गयी है।

उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्राधिकार वाले इलाके में भी रिकार्ड की जांच-परख के बाद और नोटिस भेजे जायेंगे।

अधिकारियों के अनुसार जिन आठ भवनों को नोटिस भेजे गये हैं उनमें से कम से कम छह भवनों को अपनी अग्नि सुरक्षा प्रणाली की खामियां दुरूस्त करने को कहा गया है और फिर उनका निरीक्षण कराने को कहा गया है, उसके बाद भी सुरक्षा उपाय क्रियाशील नहीं पाये जायेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए