लाइव न्यूज़ :

उच्च न्यायालय के कर्मचारियों को समान वेतनमान के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस

By भाषा | Updated: August 27, 2021 20:06 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को देश भर के सभी उच्च न्यायालयों के कर्मचारियों के लिए समान वेतन संरचना, भत्ते और कामकाज की समान स्थिति प्रदान करने के निर्देश देने के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र और अन्य से जवाब मांगा। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने केंद्र, कई राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अन्य को उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें उच्च न्यायालयों के कर्मचारियों के वेतनमान, भत्तों के साथ-साथ काम करने की स्थिति में असमानता का दावा किया गया है। पीठ ने मामले की अगली सुनवाई सात अक्टूबर के लिए निर्धारित की। अखिल भारतीय उच्च न्यायालय कर्मचारी महासंघ एवं अन्य द्वारा दायर याचिका में उच्च न्यायालय के कर्मचारियों की वर्तमान कामकाजी परिस्थितियों की जांच करने और उसमें सुधार के उपाय सुझाने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। वकील मयूरी रघुवंशी के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया कि समान काम करने के बावजूद, देश भर में उच्च न्यायालय के कर्मचारियों के वेतनमान और सेवा शर्तों में भारी असमानता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?