लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे का कश्मीर पर असर को लेकर चिंता की कोई बात नहीं : सेना

By भाषा | Updated: August 29, 2021 19:27 IST

Open in App

सेना ने रविवार को कहा कि कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति नियंत्रण में है और अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के यहां होने वाले असर को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। चिनार कोर के नाम से जानी जाने वाली सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडेय ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के मद्देनजर कश्मीर में सुरक्षा प्रतिष्ठानों के समक्ष चुनौती से जुड़े एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “यह एक खेल का मैदान है और मैं बाहरियों के बारे में टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन याद रखिये, यहां सुरक्षा की स्थिति हमारे नियंत्रण में है और उसके बारे में चिंता की कोई बात नहीं है।” जीओसी कश्मीर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि थे। यह मुकाबला शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला गया। लेफ्टिनेंट जनरल पांडेय ने घाटी के युवाओं से अपील की कि वे खेलों पर ध्यान केंद्रित करें और उम्मीद जताई कि नीरज चोपड़ा की तरह भविष्य में कश्मीर से भी ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मिलेगा। उन्होंने कहा, “आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है और इस फाइनल मुकाबले के लिये आज से बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता था। इस अवसर पर मैं युवाओं से अनुरोध करना चाहूंगा कि वे सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि हर खेल पर ध्यान केंद्रित करें और भगवान ने चाहा तो यहां से भी एक नीरज चोपड़ा सामने आएगा।”सैन्य अधिकारी ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है और जम्मू कश्मीर के युवा जिनमें काफी प्रतिभा है, उन्हें इसका इस्तेमाल अपना नाम कमाने के लिये करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से इस मौके पर यहां मौजूद पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान की सफलता से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होंने कहा, “आपके और मेरी तरह, वह (पठान) भी छोटे से गांव से आगे बढ़कर अपने कठिन परिश्रम से यहां तक पहुंचे हैं। मुझे विश्वास है कि आप सभी उनसे सीखेंगे और पूर्ण अनुशासन के साथ अच्छे नागरिक और अच्छे खिलाड़ी बनेंगे तथा देश का नाम रोशन करेंगे।”संवाददाताओं से बात करते हुए पठान ने कहा कि जम्मू कश्मीर में काफी प्रतिभा है। उन्होंने कहा, “मुझे इरफान (युसूफ के भाई जिन्हें जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने केंद्र शासित क्षेत्र की टीम के खिलाड़ी व मेंटर के तौर पर अपने साथ जोड़ा है) से यह बात पता चली। दो-तीन खिलाड़ी चयनित होकर आईपीएल में भी खेल चुके हैं। यह अच्छा संकेत है कि यहां प्रतिभा है। जिस तरह सेना ने यह प्रतियोगिता आयोजित कराई है, जिसमें 200 टीमों ने हिस्सा लिया वह सराहनीय है और इससे प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?