लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में मंत्री रामदास आठवले बोले, हर किसी के हिंदू होने के मोहन भागवत के नजरिए से सहमत नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2019 20:45 IST

एनडीए के घटक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और दलित नेता आठवले ने पीटीआई से कहा कि वह भागवत के बयान से सहमत नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदू बहुसंख्यक समुदाय है, लेकिन बौद्ध, मुस्लिम, ईसाई, जैन, दलित, पिछड़ा वर्ग भी हैंः आठवलेआठवले ने कहा कि हम सब एक हैं और भारतीयों के रूप में एकजुट हैं

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि वह आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की इस बात से सहमत नहीं हैं कि भारत में रहने वाले सभी 130 करोड़ लोग हिंदू हैं। भागवत ने गुरुवार को हैदराबाद में कहा था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की पूरी आबादी को हिंदू समाज मानता है, चाहे उनका धर्म और संस्कृति कुछ भी हो।

एनडीए के घटक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और दलित नेता आठवले ने पीटीआई से कहा कि वह भागवत के बयान से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह कहा जाए कि आरएसएस हर किसी को भारतीय मानता है (हिंदू के बदले) और हम सभी एकजुट हैं तो मैं समझ सकता हूं। हिंदू बहुसंख्यक समुदाय है, लेकिन बौद्ध, मुस्लिम, ईसाई, जैन, दलित, पिछड़ा वर्ग भी हैं। हम सब एक हैं और भारतीयों के रूप में एकजुट हैं।’’ उन्होंने कहा कि एक समय भारत सहित कई देशों में बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म था, ‘‘क्या हमें (तब) कहना चाहिए कि हम सभी बौद्ध हैं?’’

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है