लाइव न्यूज़ :

‘जय श्रीराम’ का नारा लगाने के लिए किसी को मजबूर नहीं कर रहे: योगी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:18 IST

Open in App

(जतिन टक्कर)

लखनऊ, 25 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि किसी को भी ‘जय श्रीराम’ कहने को मजबूर नहीं किया जा रहा और इस तरह के नारों में बुरा मानने की कोई बात नहीं है क्योंकि यह तो अभिवादन है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐसे नारे लगने के बाद कोलकाता में एक कार्यक्रम को संबोधित करने से इनकार कर दिया था।

बनर्जी ने शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में तब बोलने से इनकार कर दिया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वहां ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए गए।

महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी की 125वीं जयंती मनाने के लिए कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित कार्यक्रम में बनर्जी अपना भाषण शुरू करने मंच पर खड़ी हुईं तभी भीड़ में शामिल कुछ लोगों द्वारा नारा लगाया गया।

योगी ने यहां कुछ पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘यदि कोई जय श्रीराम कहता है तो इसमें बुरा मानने की कोई बात नहीं है क्योंकि यह तो एक प्रकार का अभिवादन है।’’

उन्होंने कहा,‘‘यदि कोई नमस्कार या जय श्रीराम कहता है तो यह उनके शिष्टाचार को दर्शाता है।’’

‘जय श्रीराम’ के नारे लगने के बाद बनर्जी के सभा को संबोधित करने से इनकार के बारे में एक सवाल के जवाब में योगी ने कहा, ‘‘हम किसी को भी बोलने के लिए मजबूर नहीं कर रहे। लेकिन यदि कोई जय श्रीराम कहता है तो इसमें बुरा लगने जैसा कुछ नहीं है।’’

बनर्जी ने कहा था कि कि ऐसा ‘‘अपमान’’ अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि सरकारी कार्यक्रम है।

भाजपा ने दावा किया कि बनर्जी ने जो प्रतिक्रिया दी है वह तुष्टिकरण की राजनीतिक की उनकी मानसिकता को दर्शाती है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने बनर्जी के मुख्य 'पराक्रम दिवस' समारोह में 'जय श्रीराम' के उद्घोष के बाद भाषण नहीं देने के लिए रविवार को उनकी तीखी आलोचना की और कहा कि यह उनकी ‘‘हिंदू विरोधी’’ मानसिकता और किसी विशेष समुदाय को खुश करने के प्रयास को दर्शाता है।

भाजपा नेता एवं नेताजी के संबंधी चंद्र कुमार बोस ने कहा कि नारा लगाने में कुछ गलत नहीं है और नेताजी की जयंती में राजनीति नहीं की जानी चाहिए।

पश्चिम बंगाल में मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं तथा ऐसे में भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस के बीच तनातनी बहुत बढ़ गई है।

योगी ने दावा किया कि देश में जिन राज्यों में कानून-व्यवस्था सबसे अच्छी है, उसमें से एक उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा, ‘‘पूर्ववर्ती राज्य सरकारों के शासन में अनेक दंगे हुए जबकि हमारी सरकार के दौरान राज्य में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारत अधिक खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'