लाइव न्यूज़ :

North Bihar FLOOD News: हम बाढ़ को लेकर तैयार नहीं थे?, 19 जिलों में तबाही के बीच मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, अधिकारी सतर्क और चौकस रहते तो शायद ऐसा नहीं...

By एस पी सिन्हा | Updated: October 2, 2024 20:32 IST

प्रशांत किशोर राजनीतिक दलों के लिए काम करते थे। 2014 में भाजपा के लिए काम किए, 2015 में जदयू के लिए 2016-17 में भी, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के लिए काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देआज ही सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए कुछ धन राशि दिए जाएंगे।लोग बस बोलना जानते हैं, इसलिए दुबई में बैठ कर बोल रहे हैं। पीके एक बिजनेसमैन हैं और बिजनेस मैन का काम होता है।

North Bihar FLOOD News: नेपाल में हो रही भारी बारिश के कारण बिहार के 19 जिलों में बाढ़ से मची तबाही के बीच मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम बाढ़ को लेकर तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि हमारी समझ से 60-70 साल बाद कोशी के इलाके में ऐसा बाढ़ आया है। इससे कुछ जगहों पर कई बांध टूट गए। जब हमारे अधिकारी और हर कोई समझ रहा था कि अब बाढ़ नहीं आएगा, अब सब खत्म हो गया। इसलिए सब लोग रिलेक्स हो गए थे। लेकिन, यदि जल संसाधन विभाग के अधिकारी सतर्क रहते और चौकस रहते तो शायद ऐसा नहीं होता। अशोक चौधरी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आज जो हो रहा है, वह चिंता का विषय है। हालांकि, हमारे नेता सभी चीजों पर नजर बनाए हुए हैं। इसको लेकर आज ही सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए कुछ धन राशि दिए जाएंगे।

हमलोग इनको लेकर हर संभव उपाय कर रहे हैं। सरकार अपने तरह से चीजों को देख रही है। वहीं, तेजस्वी यादव के ट्वीट पर उन्होंने कहा कि यदि सही मायने में उस समय यूपीए की सरकार हमें पैकेज दे देती तो आज बिहार कहां से कहां चल जाता। वो लोग बस बोलना जानते हैं, इसलिए दुबई में बैठ कर बोल रहे हैं। हम लोग काम करना जानते हैं, इसलिए आपदा से निपटने के लिए काम कर रहे हैं।

हम लोग काम में ध्यान देने वाले लोग हैं। उधर, चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा पार्टी बनाए जाने पर अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता पीके पर विश्वास करती है या नहीं। पीके को जनता का प्यार मिलता है या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। उन्होंने कहा कि पीके एक बिजनेसमैन हैं और बिजनेस मैन का काम होता है। पॉलिटिशियन की फंडिंग करना।

प्रशांत किशोर राजनीतिक दलों के लिए काम करते थे। 2014 में भाजपा के लिए काम किए, 2015 में जदयू के लिए 2016-17 में भी, उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के लिए काम किया। लेकिन जिनके लिए भी काम किया, उनके लिए दोबारा काम नहीं कर पाए, कारण क्या था वो ही जानें? वहीं अब उनके मन में है कि वो अपने लिए काम करें, उनका विचार है कि वो अगर वो राजनीतिक दल के लिए काम कर सकते हैं तो खुद  के लिए भी राजनीति कर सकते हैं।

टॅग्स :बाढ़नेपालबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?