लाइव न्यूज़ :

जलवायु परिवर्तन का बहुत बड़ा कारक है मांसाहार: जयराम रमेश

By भाषा | Updated: February 13, 2020 07:35 IST

Open in App
ठळक मुद्देसंप्रग सरकार में पर्यावरण मंत्री रहे जयराम रमेश का कहना है कि ‘मासांहार’ जलवायु परिवर्तन का बहुत बड़ा कारक है और इस समस्या से निपटने के लिए लोगों को शाकाहार अपनाना चाहिए।रमेश राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित एक सोसायटी की ओर से आयोजित ‘कीर्ति अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला’ में पश्चिमी घाट की पारिस्थितिकी विषय पर चर्चा के दौरान अपने विचार रख रहे थे।

संप्रग सरकार में पर्यावरण मंत्री रहे जयराम रमेश का कहना है कि ‘मासांहार’ जलवायु परिवर्तन का बहुत बड़ा कारक है और इस समस्या से निपटने के लिए लोगों को शाकाहार अपनाना चाहिए।

रमेश राज्य सरकार द्वारा नियंत्रित एक सोसायटी की ओर से आयोजित ‘कीर्ति अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला’ में पश्चिमी घाट की पारिस्थितिकी विषय पर चर्चा के दौरान अपने विचार रख रहे थे।

राज्यसभा सदस्य रमेश ने कहा, ‘‘मुझे पता है कि केरल के भोजन में ‘बीफ करी’ (मांस) बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि मांसाहारी भोजन का कार्बन फुटप्रिंट (कार्बन उत्सर्जन) शाकाहारी भोजन के मुकाबले ज्यादा होता है।’’

वह जलवायु परिर्वतन से निपटने में शाकाहार की भूमिका पर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। रमेश ने कहा, ‘‘मेरा हमेशा से विचार रहा है कि अगर आप जलवायु परिवर्तन के लिए कुछ करना चाहते हैं तो शाकाहारी बन जाएं।’’

उन्होंने कहा कि मवेशी पालन के लिए अर्जेंटिना, ब्राजील और अमेरिका में जंगल काटे जा रहे हैं। मवेशियों की बढ़ती संख्या से मिथेन गैस का उत्सर्जन बढ़ता है जो कार्बन डाईऑक्साइड के मुकाबले ज्यादा शक्तिशाली ग्रीन हाउस गैस है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि भोजन व्यक्ति की अपनी जीवनशैली का हिस्सा है और भारत में मांसाहार का सेवन विदेशों के मुकाबले काफी अलग है। 

टॅग्स :मांसाहारी खानाकांग्रेसलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप