लाइव न्यूज़ :

नोएडा: फर्जी हस्ताक्षर कर सिद्धार्थ नाथ सिंह को बनाया कंपनी का शेयर होल्डर, मंत्री ने दर्ज कराई एफआईआर

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2021 09:23 IST

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आशंका जताई है कि फर्जी दस्तावेज से कंपनी का शेयर होल्डर दिखाकर धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में नोएडा के सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धार्थ नाथ सिंह के फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें एक कंपनी में शेयर होल्डर दिखाए जाने का मामला कैबिनेट मंत्री ने नोएडा के सेक्टर 39 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।परमहंस टेक्नोलॉजी नाम की कंपनी के खिलाफ मामला, दिल्ली में रजिस्टर्ड है ये कंपनी।

नोएडा: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के फर्जी हस्ताक्षर के साथ उन्हें एक कंपनी में शेयर होल्डर दिखाए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में खुद सिद्धार्थ नाथ सिंह ने नोएडा के सेक्टर 39 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। मंत्री की शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर दस्तावेज तैयार किए।

क्या है सिद्धार्थ नाथ सिंह के फर्जी हस्ताक्षर से जुड़ा पूरा मामला

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि कुछ दिन पहले उन्हें एक मीडिया हाउस की ओर से ई-मेल मिला था। इससे उन्हें ये मालूम हुआ कि उन्हें दिल्ली में पंजीकृत कंपनी परमहंस टेक्नोलॉजी में बिना उनकी जानकारी के शेयर होल्डर बनाया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने जब अपने स्तर पर इसकी जांच करवाई तो ये बात सामने आई है कि उनके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर उन्हें शेयर होल्डर के तौर पर दिखाया गया है। कंपनी के मालिक हरिमोहन हैं और वो भारतीय मूल के ब्रिटिन नागरिक हैं। कंपनी का पता दिल्ली के जोरबाग इलाके का है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने आशंका जताई है कि फर्जी दस्तावेज से कंपनी का शेयर होल्डर दिखाकर धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी से उनका कोई लेनादेना नहीं है। बहरहाल, पुलिस ने पूरे मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :Siddharth Nath Singhउत्तर प्रदेश समाचारup newsFIR
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप