लाइव न्यूज़ :

नोएडाः कोविड के कारण रात्रि कर्फ्यू जारी, सार्वजनिक स्थान पर पी रहे थे शराब, 363 लोग अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2021 21:41 IST

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में रात्रि कर्फ्यू जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देलोग नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम शराब पी रहे हैं।जगहों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जनपद में सघन जांच की गई तथा पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 363 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोएडाः गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ सोमवार रात को एक विशेष अभियान चलाया।

 

 

इसके तहत पूरे जनपद में सघन जांच की गई तथा पुलिस ने विभिन्न स्थानों से 363 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कोविड-19 की वजह से जनपद में रात्रि कर्फ्यू जारी है। उन्होंने बताया कि यह बात संज्ञान में आई थी कि कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम शराब पी रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के आदेशानुसार सोमवार की देर रात तक विशेष अभियान चलाया गया, इसके तहत जनपद के विभिन्न जगहों पर सार्वजनिक स्थान पर शराब पी रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे 363 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा : पत्नी की हत्या के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने इस बारे में बताया। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रीतम पाल सिंह ने बताया कि कुलेसरा गांव में एक निर्माणाधीन मकान में गंगाराम तथा उसकी पत्नी सपना काम करते थे। उन्होंने बताया कि रविवार की रात गंगाराम शराब पीकर घर आया।

पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो आरोपी ने उससे मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। एसीपी ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी बदमाश घायल

नोएडा में थाना बीटा- दो क्षेत्र के डाढा गोल चक्कर के पास रविवार देर रात को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में एक इनामी बदमाश घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस बारे में बताया। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना बीटा-2 पुलिस बीती रात को डाढा गोल चक्कर के पास जांच कर रही थी, तभी कुछ बदमाश मोटरसाइकिल से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी और वहां से भागने लगे।

पुलिस ने भी उनका पीछा किया और जवाबी गोलीबारी की जिसमें एक बदमाश साजिद भीड़ाऊ घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बदमाश पर जनपद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। यह थाना दादरी से हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित था।

उस पर पूर्व में हत्या, लूटपाट, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। अपर उपायुक्त ने बताया कि बदमाश से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई गंभीर वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है।

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेशनॉएडाउत्तर प्रदेश में कोरोनाCoronavirus in Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान