लाइव न्यूज़ :

यूपी: पंचायत चुनाव में बांटने के लिए लाई जा रही करीब 25 लाख रुपये की शराब नोएडा में जब्त

By भाषा | Updated: April 10, 2021 15:02 IST

Open in App

नोएडा (उप्र): पश्चिमी यूपी एसटीएफ तथा थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार रात को एक संयुक्त अभियान के तहत त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही 319 पेटी हरियाणा मार्का शराब जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में पांच तस्करों को गिरफ्तार किया। इस शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

पश्चिमी यूपी एसटीएफ के एसएसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए कुछ लोगों ने हरियाणा से भारी मात्रा में शराब मंगायी है।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एसटीएफ तथा थाना दादरी पुलिस ने एनटीपीसी मार्ग से एक ट्रक में तस्करी की शराब लेकर जा रहे पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम, सद्दाम, राकेश चंदेला, राजेंद्र उर्फ राजू तथा गौरव के रूप में हुई है। सभी आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि इनके कब्जे से 319 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

टॅग्स :पंचायत चुनावनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos