लाइव न्यूज़ :

नोएडा: सड़क हादसे में एक युवक की मौत

By भाषा | Updated: March 11, 2021 16:03 IST

Open in App

नोएडा (उप्र) 11 मार्च जिले के दादरी थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार दोपहर मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर को एक युवक मोटरसाइकिल से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था, तभी उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक डिवाइडर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

इस बीच, बिसरख थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन सोसायटी में पानी से भरे एक गड्ढे में गिरने के बाद एक बच्चा अचेत हो गया।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि सात वर्षीय मिथुन राय पानी से भरे गड्ढे में गिरकर अचेत हो गया था, उसे आनन-फानन में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृहस्पतिवार दोपहर को उसकी मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर