लाइव न्यूज़ :

नोएडा: पीएफ विभाग में 6 करोड़ रुपए के ‘घोटाले’ का पर्दाफाश, हजारों श्रमिकों के साथ धोखा

By भाषा | Updated: July 11, 2019 05:45 IST

घोटालेबाजों ने 219 कंपनियों के हजारों श्रमिकों की 6 करोड़ रुपए की पीएफ राशि डकार ली और विभाग को कानों-कान भनक तक नहीं लगी।

Open in App

नोएडा, 10 जुलाईः नोएडा के सेक्टर-24 स्थित केन्द्रीय भविष्य निधि (पीएफ) विभाग में करीब 6 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। विभागीय ऑडिट में इस कथित घोटाले का पता चला। बताया जा रहा है कि इस घोटाले को विभागीय साठगांठ से चंद पीएफ कंसल्टेंट तथा कंपनियों के एचआर प्रबंधकों द्वारा अंजाम दिया गया। घोटालेबाजों ने 219 कंपनियों के हजारों श्रमिकों की 6 करोड़ रुपए की पीएफ राशि डकार ली और विभाग को कानों-कान भनक तक नहीं लगी।

पीएफ विभाग के दिल्ली स्थित मुख्यालय की स्पेशल ऑडिट टीम व जोनल फ्रॉड एनालिसिस एंड मैनेजमेंट कमेटी (जेडएफएएमएन) उत्तर जोन ने नोएडा पीएफ कार्यालय में नवंबर 2017 से मई 2018 के दौरान निष्पादित श्रमिकों के ईपीएफ तथा ईपीएस की जांच की थी। जांच के दौरान इस घोटाले की जानकारी मिली। स्पेशल ऑडिट कमेटी की 9 अप्रैल 2018 तथा जेडएफएएमसी नोर्थ जोन की 24 मई 2018 की रिपोर्ट में पाया गया कि किस तरह श्रमिकों की पीएफ की राशि फर्जी खातों में ट्रांसफर हो गई। खास बात यह देखी गयी कि एक ही खाते में कई श्रमिकों की रकम ट्रांसफर की गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पीएफ विभाग के क्षेत्रीय आयुक्त एन.के. सिंह ने इसकी शिकायत मुख्यालय में की। इस मामले में दिल्ली स्थित मुख्यालय द्वारा विभागीय जांच भी शुरू की गयी। लेकिन फर्जी बैंक खाते खोलकर जिन लोगों ने इस आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया उनके खिलाफ नोएडा पुलिस ने विभाग की एफआईआर तक नहीं ली। पीएफ विभाग के पैनल अधिवक्ता ने बताया कि मामले की शिकायत जिलाधिकारी तथा एसएसपी से भी की गयी लेकिन एफआईआर नहीं लिखी गई।

अब पीएफ विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के पैनल से संबद्ध अधिवक्ता डी के सिंह ने गौतमबुद्धनगर के चीफ जूडीशियल मजिस्ट्रेट की अदालत में एफआईआर दर्ज करवाने की गुहार लगायी है। अदालत में दायर मामले में पीएफ विभाग द्वारा जिन लोगों को आरोपी बनाया गया है उसमें अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, पंकज विश्वकर्मा, संतोष शाह समेत 184 लोगों के नाम हैं। इन लोगों ने फर्जी बैंक खाते खोलकर 219 कंपनियों के हजारों श्रमिकों के चेक उन खातों में जमा करवाकर करोड़ों रुपए की रकम डकार ली।

बैंक खातों की पड़ताल करने पर सभी खाताधारकों के नाम तथा पते की जानकारी मिली। इस गोरखधंधे का मास्टर माइंड अनिल सिन्हा नामक व्यक्ति बताया जा रहा है। नोएडा एंटरप्रन्योर्स एसोसिएशन (एनईए) के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने कहा कि हजारों श्रमिकों का करोड़ों रुपए फर्जी तौर पर डकारने की घटना चौंकाने वाली है। इसकी निष्पक्ष जांच करायी जाए। उनका यह भी कहना है कि कुछ कंपनी मालिकों ने बताया कि पीएफ विभाग का अधिवक्ता डी के सिंह उन्हें फोन करके डरा रहा है तथा सेटलमेंट करने का दबाव डाला जा रहा है। यह अनुचित है जबकि कंपनी मालिकों की इस मामले में कोई भूमिका नहीं है।

नोएडा के सेक्टर-24 स्थित भविष्य निधि के क्षेत्रीय कार्यालय के आयुक्त एन.के. सिंह ने बताया कि इस घोटाले की विस्तृत जानकारी मुख्यालय स्थित कमिश्नर को दे दी गयी। मामले की विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। लेकिन नोएडा पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने के कारण अब विभाग ने अदालत की शरण ली है। ताकि इस घोटाले को करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सके।

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?