लाइव न्यूज़ :

MSP से कम फसल को कोई भी खरीदता है तो उसके लिए हो सजा का प्रावधान, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने की यह मांग

By रुस्तम राणा | Updated: May 7, 2022 15:24 IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा कि किसानों को अपनी फसल की खरीदारी के लिए एमएसपी की गारंटी मिलनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देहुड्डा ने राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं से की मुलाकाता, मांगे सुझाव कांग्रेस नेता ने कहा - एमएसपी की गारंटी किसानों की मूल मांग है

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा कहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम फसल को कोई भी खरीदता है तो उसके लिए सजा का प्रावधान होना चाहिए। कांग्रेस नेता शनिवार को कहा कि किसानों को अपनी फसल की खरीदारी के लिए एमएसपी की गारंटी मिलनी चाहिए। इसके अलावा भी कई मुद्दे हैं। देशभर से कई राज्यों से किसान नेता यहां मुलाकात के लिए आए और अपने सुझाव दिए। 

दरअसल, कांग्रेस का चिंतन शिविर 13 मई से 15 तक जोधपुर में चलेगा। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए समितियां बनाई गई हैं। भूपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस द्वारा चिंतन शिविर के लिए गठित किसान एवं कृषि समिति का संयोजक बनाया गया है। ऐसे में चिंतन शिविर के शुरू होने से पहले राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं ने हरियाणा के पूर्व सीएम से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद हुड्डा ने कहा, मैंने किसानों की समस्याओं के बारे में किसान नेताओं को सुना है। मैंने उनसे सुझाव लिए हैं। हमारा चिंतन शिविर होगा, किसानों और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए मुझे संयोजक नियुक्त किया गया है। इसलिए, हम एक अवधारणा पत्र का मसौदा तैयार करेंगे और चर्चा करेंगे? 

उन्होंने एमएसपी की गारंटी की मांग करते हुए कहा कि सरकार द्वारा खरीद हो या निजी संस्था द्वारा खरीद, किसी को भी एमएसपी से कम कीमत पर खरीदारी नहीं करनी चाहिए, यह किसानों की मूल मांग है। उन्होंने कहा, किसानों के साथ अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई जैसे आयात-निर्यात नीति से किसान को नुकसान नहीं होना चाहिए।

टॅग्स :भूपेंद्र सिंह हुड्डाराकेश टिकैतकांग्रेसMSP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?