लाइव न्यूज़ :

नोबेल विजेता अमर्त्य सेन की पूर्व पत्नी और साहित्यकार नवनीता देव सेन का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 8, 2019 20:39 IST

धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ शुक्रवार को देव सेन के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पद्मश्री और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित देव सेन का उनके आवास पर गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमैं यहाँ सबसे महान साहित्यकारों में से एक के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करने आया हूँ।‘भालोबासा’ (देव सेन का निवास) में हर तरफ उनकी जीवंत उपस्थिति है।”

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि साहित्यकार नवनीता देव सेन का निधन साहित्य और संस्कृति जगत के साथ ही शहर और राज्य के लिए भी बड़ी क्षति है।

धनखड़ ने अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ शुक्रवार को देव सेन के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पद्मश्री और साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित देव सेन का उनके आवास पर गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। राज्यपाल ने कहा, “उनके निधन से साहित्य और संस्कृति जगत के साथ ही सिटी ऑफ़ जॉय (कोलकाता) और पश्चिम बंगाल को भी बड़ी क्षति हुई है।

मैं यहाँ सबसे महान साहित्यकारों में से एक के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करने आया हूँ। ‘भालोबासा’ (देव सेन का निवास) में हर तरफ उनकी जीवंत उपस्थिति है।” बाद में एक ट्वीट के जरिये धनखड़ ने कहा, “भालोबासा में नवनीता देव सेन को पुष्पांजलि अर्पित की। साहित्य अकादमी और पद्मश्री से विभूषित (देव सेन) पर बंगाल और यादवपुर विश्वविद्यालय को गर्व है।

उनकी दोनों बेटियों- अभिनेत्री नंदना सेन और पत्रकार अंतरा सेन को सांत्वनाएं दीं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।” विद्वान होने के साथ ही देव सेन कवि, उपन्यासकार, स्तंभकार भी थीं। उन्होंने छोटी कहानियां और यात्रा संस्मरण भी लिखे थे। उन्हें रामायण पर शोध के लिए भी जाना जाता था। देव सेन की शादी नोबेल विजेता अमर्त्य सेन के साथ 1958 में हुई थी। सन 1976 में उनका तलाक हो गया था। 

वह 81 वर्ष की थीं। नवनीता को भारत सरकार ने साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। नवनीता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां अंतारा और नंदना है। नवनीता सेन का जन्म 13 जनवरी, 1938 को कोलकाता में हुआ था। इनके पिता का नाम नरेंद्रनाथ देव और माता का नाम राधारानी देवी हैं। उनके माता-पिता दोनों ही कवि थे। कोलकाता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से उन्होंने स्नातक किया था। नवनीता सेन एक कवियत्री के साथ-साथ उपन्यासकार और कथाकार भी थीं।एक कवि, एक उपन्यासकार, एक स्तंभकार और लघु कथाओं और यात्रा वृतांतों के लेखक, देव सेन को रामायण पर उनके शोध के लिए भी जाना जाता था। देव सेन ने 1958 में नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन से शादी की। इस साल नोबेल जीतने वाले अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने पिछले महीने कोलकाता में अपने दौरे के दौरान देव सेन से उनके घर पर मुलाकात की थी। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह