लाइव न्यूज़ :

सरकार की डिक्शनरी में 'मार्टर' या 'शहीद' जैसा कोई शब्द मौजूद नहीं, आरटीआई में खुलासा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 15, 2017 21:01 IST

रक्षा और गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सूचना आयोग को यह जानकारी दी कि सैनिक या पुलिसकर्मी के लिए 'बैटल कैजुअल्टी' या 'ऑपरेशन कैजुअल्टी' शब्द का प्रयोग किया जाता है। 

Open in App

सरहद पर जंग के दौरान कोई सैनिक या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की कार्रवाई के दौरान मौत हो जाती है तो इसके लिए सरकार के पास 'मार्टर' या 'शहीद' जैसा कोई शब्द मौजूद नहीं है। इस बात का खुलासा सूचना के तहत मिली जानकारी में हुआ। एक आरटीआई आवेदक ने इस मामले में जानकारी के लिए रक्षा और गृह मंत्रलाय को अलग-अलग आवेदन दिए थे। जिसके बाद जवाब में  रक्षा और गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सूचना आयोग को यह जानकारी दी कि सैनिक या पुलिसकर्मी के लिए 'बैटल कैजुअल्टी' या 'ऑपरेशन कैजुअल्टी' शब्द का प्रयोग किया जाता है। 

वहीं इस मामले में सूचना आयुक्त यशोवर्धन आजाद ने बताया कि, "रक्षा मंत्रालय की ओर से एक अधिकारी ने कहा कि उनके मंत्रालय में 'शहीद' या 'मार्टर' शब्द का प्रयोग नहीं किया जाता है इसकी जगह 'बैटल कैजुअल्टी' यूज किया जाता है। वहीं गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि गृह मंत्रालय में 'शहीद' के लिए 'ऑपरेशन्स कैजुअल्टी' शब्द का प्रयोग किया जाता है।

मंत्रालयों ने अपने जवाब में कहा है कि, 'बैटल कैजुअल्टी' और 'ऑपरेशन्स कैजुअल्टी' का फैसला कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की रिपोर्ट आने के बाद लिया जाता है। आवेदक ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी कि कानून और संविधान के मुताबिक 'शहीद' (मार्टर) शब्द का अर्थ और व्यापक परिभाषा क्या है? 

दोनों ही मंत्रालय इस बात का जवाब दे चुके थे लेकिन संतोष जानकारी नहीं मिलने पर आवेदक ने सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकार यानी केंद्रीय सूचना आयोग से इस मामले में जानाकरी मांगी थी।

टॅग्स :भारतीय सेनाआरटीआईरक्षा मंत्रालयगृह मंत्रालयराइट टू इन्फॉर्मेशनशहीदमार्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतड्रोन और रडार तकनीक में नवाचार का मौका, वायुसेना ने मेहर बाबा प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए पंजीकरण किया आरंभ

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज