लाइव न्यूज़ :

NRC और CAA का समर्थन नहीं, भारतीयों के लिए नहीं : पटनायक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 20:55 IST

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘संशोधित नागरिकता कानून का भारतीयों से कोई लेना देना नहीं है। यह सिर्फ विदेशियों पर लागू होता है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने ओडिशा के लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर यकीन नहीं करें और शांति बनाए रखें।लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में बीजद सांसदों ने यह साफ किया है कि हमलोग एनआरसी का समर्थन नहीं करते हैं।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ बीजद एनआरसी का समर्थन नहीं करता, हालांकि पार्टी संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन करती है क्योंकि यह सिर्फ विदेशियों पर लागू होता है, भारतीयों पर नहीं।

उन्होंने ओडिशा के लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर यकीन नहीं करें और शांति बनाए रखें। पटनायक ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘संशोधित नागरिकता कानून का भारतीयों से कोई लेना देना नहीं है। यह सिर्फ विदेशियों पर लागू होता है।

लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में बीजद सांसदों ने यह साफ किया है कि हमलोग एनआरसी का समर्थन नहीं करते हैं।’’ मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही राज्य की राजधानी में लोगों ने कानून के विरोध में शांतिपूर्ण रैली निकाली थी और पटनायक से अनुरोध किया था कि वह संशोधित नागरिकता कानून एवं राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) पर बीजद सरकार का रुख स्पष्ट करें। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानून 2019ओड़िसामोदी सरकारएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए