लाइव न्यूज़ :

यूपी में पंचायत चुनाव में हिंसा पर मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- यहां जंगलराज चल रहा है

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:52 IST

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने हिंसा को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में मौजूदा भाजपा सरकार में कानून का शासन नहीं बल्कि जंगलराज: मायावती मायावती ने चन्दौली जिले में दलितों के घरों को उजाड़े जाने और उत्पीड़न का भी मामला उठाया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में हिंसा की घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून का शासन नहीं बल्कि ‘जंगलराज’ चल रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में वर्तमान भाजपा सरकार में कानून का शासन नहीं बल्कि जंगलराज चल रहा है, जिसके तहत यहां पंचायत चुनाव में हिंसा की असंख्य घटनाएं और लखीमपुर खीरी की एक महिला से की गई बदसलूकी की घटना अति-शर्मनाक है। क्या यही इनका कानून का राज व लोकतंत्र है? यह सोचने की बात है।’’

बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘आजमगढ़ जिले की तरह चन्दौली जिले के बर्थरा खुर्द गांव में भी दलितों के घरों को दबंगों द्वारा उजाड़ना व उत्पीड़न करना क्या यही इनका दलित प्रेम है? दुख यह भी है कि अभी भी केंद्र और राज्य सरकार के दलित मंत्री चुप हैं, क्यों? यह अति-चिन्तनीय है।’’

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां विकास खंड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के नामांकन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार के साथ अभद्रता, साड़ी खींचने और नामांकन पत्र फाड़ने की घटना हुई। इस मामले में शुक्रवार को संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ), पसगवां के थाना प्रभारी (एसएचओ), चौकी प्रभारी एक निरीक्षक और तीन उप निरीक्षकों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

टॅग्स :मायावतीउत्तर प्रदेश पंचायत चुनावयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील