लाइव न्यूज़ :

मेरठ के डीएम ने कहा-"शहर का नाम नहीं बदलेगा, ऐसे सवालों पर जवाब देने का समय नहीं है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2019 13:04 IST

जिला मजिस्ट्रेट अनिल ढींगरा ने कहा, “इस तरह के अनुरोध पर विचार करने के लिए कोई जगह नहीं है। हमें इस साल फरवरी में हिंदू महासभा सदस्यों द्वारा शिकायत मिली थी और जवाब दिया था कि नाम परिवर्तन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय हिंदू महासभा के मेरठ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा, “हमारे लिए, नाथूराम गोडसे एक उच्च कद रखते हैं और मेरठ का नाम उनके लिए गर्व की बात है।जिला मजिस्ट्रेट अनिल ढींगरा ने कहा, “इस तरह के अनुरोध पर विचार करने के लिए कोई जगह नहीं है।"

उत्तर प्रदेश सरकार ने मेरठ जिले का नाम बदलकर पंडित नाथूराम गोडसे नगर रखने के बाबत जिलाधिकारियों से तत्काल जवाब मांगा था। राजस्व विभाग ने मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के नाम बदलने के मामले में तीनों जिलों जिलाधिकारियों को पत्र भेजा।  इस मामले पर विवाद बढ़ते ही मेरठ के जिलाधिकारी ने कहा कि फरवरी में हिंदू महासभा की ओर से शिकायत पर मैंने कह दिया था कि मेरठ शहर के नाम बदलने पर विचार नहीं किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि हाल में पत्र लिखकर मैंने संगठन को बता दिया था कि शहर का नाम ही नहीं बदला जाएगा। आपको बता दें कि इस मामले में योगी आदित्यनाथ तक को दखल देना पड़ा। 

जिला मजिस्ट्रेट अनिल ढींगरा ने कहा, “इस तरह के अनुरोध पर विचार करने के लिए कोई जगह नहीं है। हमें इस साल फरवरी में हिंदू महासभा सदस्यों द्वारा शिकायत मिली थी और जवाब दिया था कि नाम परिवर्तन पर विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि, मैंने उन्हें एक ताज़ा जवाब भेजा है जिसमें कहा गया है कि मेरठ का नाम अपरिवर्तित रहेगा। ”

वहीं, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मेरठ के जिला अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा, “हमारे लिए, नाथूराम गोडसे एक उच्च कद रखते हैं और मेरठ का नाम उनके लिए गर्व की बात है। हमने 15 नवंबर, 2018 को यह मांग उठाई थी और जिला प्रशासन को मामले पर फैसला लेने में एक साल का समय लगा था।"

टाइम ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, बता दें कि पिछले चार महीने में तीन बार इन जिलाधिकारियों को रिमाइंडर भेजा जा चुका है। यूपी के मेरठ जिले का नाम बदलने की मांग लंबे समय से हो रही है। एक अधिकारी के बताया कि जल्द इस मामले का निस्तारण करना जरूरी है नहीं तो ये लंबित मामले हो जाएंगे। अधिकारी के अनुसार उन्हें सीएम द्वारा समीक्षा बैठकों में स्पष्टीकरण देना होता है।

जब भी नाम बदलने से जैसे मसले सामने आते हैं तो सरकार जिला प्रशासन से राय मांगती है और ऐतिहासिक तथ्यों और अन्य विचारों के आधार पर ही निर्णय लेती है।

टॅग्स :मेरठयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब