लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर बांग्ला करने के लिए संविधान संशोधन करने का कोई प्रस्ताव नहीं

By भाषा | Updated: July 24, 2019 15:44 IST

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पश्चिम बंगाल का नाम बदलने से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, ‘‘किसी भी राज्य का नाम बदलने के लिये संविधान में संशोधन करने की जरूरत होती है। फिलहाल इस मामले में संविधान संशोधन का कोई प्रस्ताव नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देराय ने बताया कि किसी भी शहर या किसी स्थान का नाम बदलने के लिये स्थापित प्रक्रिया है।बांग्ला करने के प्रस्ताव के बारे में राय ने जिक्र किया कि प्रस्तावित नाम से मिलता जुलता नाम पड़ोसी देश बांग्लादेश का है।

केन्द्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल का नाम बदल कर बांग्ला करने के लिये संविधान संशोधन करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पश्चिम बंगाल का नाम बदलने से जुड़े सवाल के जवाब में कहा, ‘‘किसी भी राज्य का नाम बदलने के लिये संविधान में संशोधन करने की जरूरत होती है। फिलहाल इस मामले में संविधान संशोधन का कोई प्रस्ताव नहीं है।’’

तृणमूल कांग्रेस के अहमद हसन ने पूछा था कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला करने का प्रस्ताव कई बार राज्य की विधानसभा से सर्वानुमति से पारित कर केन्द्र के पास भेजा जा चुका है लेकिन केन्द्र सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी क्यों नहीं दे रही है।

राय ने बताया कि किसी भी शहर या किसी स्थान का नाम बदलने के लिये स्थापित प्रक्रिया है। इसमें प्रस्तावित नाम से कोई अन्य मिलता जुलता नाम होने सहित अन्य मानकों का पालन किया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य का नाम बदलने के लिये संविधान संशोधन करने की बाध्यता होती है।

पश्चिम बंगाल का नाम बांग्ला करने के प्रस्ताव के बारे में राय ने जिक्र किया कि प्रस्तावित नाम से मिलता जुलता नाम पड़ोसी देश बांग्लादेश का है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 26 जुलाई को पश्चिम बंगाल विधानसभा ने तीन प्रचलित भाषाओं बांग्ला, हिंदी और अंग्रेजी में राज्य का नाम बदलकर बांग्ला करने का प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित कर केन्द्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष भेजा था।

इस दौरान दिल्ली को अंग्रेजी में देलही के बजाय दिल्ली करने से जुड़े भाजपा सदस्य विजय गोयल के पूरक प्रश्न के जवाब में राय ने कहा कि इस तरह कोई प्रस्ताव सरकार के समक्ष आने पर ही इस पर विचार किया जा सकेगा। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रअमित शाहमोदी सरकारपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण