लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: 65 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को नहीं मिलेगी पोस्टल वोट की सुविधा, चुनाव आयोग ने कहा- 80 साल से ज्यादा के दिव्यांग पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे वोट

By सुमित राय | Updated: July 16, 2020 20:06 IST

चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार चुनाव में कोरोना संकट को देखते हुए 65 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट की सुविधा नहीं दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने 65 साल के उम्र के लोगों को पोस्टल बैलेट से मतदान पर रोक लगा दी है।80 वर्ष से ज्यादा उम्र के दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा होगी।

चुनाव आयोग ने गुरुवार को सरकार के उस नियम पर रोक लगा दिया, जिसमें 65 साल के ज्यादा उम्र के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा दी गई थी। चुनाव आयोग ने इस नियम को लागू करने के लिए चुनौतियों और बाधाओं का हवाला देते हुए विधानसभा चुनाव और निकट भविष्य में लागू करने से इनकार कर दिया।

चुनाव आयोग ने हालांकि बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में 80 वर्ष से ज्यादा आयु के मतदाताओं और दिव्यांगों के लिए वैकल्पिक डाकमत की सुविधा देने का फैसला किया है। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों और कोविड-19 से संक्रमित रोगियों को भी डाक मतपत्र से मतदान करने की सुविधा मिलेगी।

सेफ्टी प्रोटोकॉल के कारण चुनाव आयोग ने लगाई रोक

चुनाव आयोग ने बताया कि "यह कोविड-19 के लॉजिस्टिक्स, मैनपावर और सेफ्टी प्रोटोकॉल के कारण किया गया। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए आयोग ने पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या को एक हजार तक सीमित कर दिया है।"

विधि मंत्रालय ने दे दी है पोस्टल बैलेट से मतदान की अनुमति

बता दें कि विधि मंत्रालय ने अक्टूबर 2019 में 80 साल या उससे अधिक आयु के लोगों को लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान डाक मतपत्र के जरिए मतदान की अनुमति दे दी थी। मंत्रालय ने इस साल 19 जुलाई को नियमों में बदलाव को अधिसूचित किया, जिसमें 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को डाक मतपत्र के जरिए मतदान की अनुमति देने की बात की गई है।

65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को कोरोना का ज्यादा खतरा

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ज्यादा है, जो मधुमेह, उच्च रक्तचाप और किडनी की बीमारियों सहित पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी कोविड-19 का खतरा अधिक है। डॉक्टर ऐसे लोगों से बाहर ना निकलने के लिए लगातार कह रहे हैं।

टॅग्स :चुनाव आयोगबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो