लाइव न्यूज़ :

अब भूख से नहीं मरेगा कोई गरीब, SC ने भूख से लड़ने के लिए सामुदायिक भोजनालय बनाने का पक्ष लिया

By भाषा | Updated: October 19, 2019 14:35 IST

सामाजिक कार्यकर्ता अनून धवन, इशान धवन और कुंजना सिंह की तरफ से दायर याचिका में केंद्र को यह भी निर्देश देने की मांग की गई कि जन वितरण प्रणाली के दायरे में नहीं आने वाले लोगों के लिए राष्ट्रीय भोजन ग्रिड बनाया जाए। इसने राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं प्राधिकरण को भूख से जुड़ी मौत कम करने की योजना तैयार करने का आदेश जारी करने की भी मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देउच्चतम न्यायालय ने सामुदायिक भोजनालय बनाने का समर्थन किया याचिका में सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को निर्देश देने की मांग की गई है

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को सामुदायिक भोजनालय बनाने का समर्थन करते हुए कहा कि भूख की समस्या से निपटने के लिए देश में इस तरह की व्यवस्था करने की जरूरत है। न्यायमूर्ति एन. वी. रमन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने केंद्र और सभी राज्यों को नोटिस जारी किया और साझी रसोई बनाने के प्रस्ताव पर उनसे जवाब मांगा।

अदालत एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों को निर्देश देने की मांग की गई है कि भूख और कुपोषण से लड़ने के लिए साझी रसोई की योजना तैयार करें। याचिका में दावा किया गया कि पांच वर्ष से कम उम्र के कई बच्चे प्रतिदिन भूख और कुपोषण से मर जाते हैं और यह स्थिति कई मूलभूत अधिकारों का उल्लंघन है जिसमें नागरिकों के भोजन और जीवन का अधिकार भी शामिल है।

सामाजिक कार्यकर्ता अनून धवन, इशान धवन और कुंजना सिंह की तरफ से दायर याचिका में केंद्र को यह भी निर्देश देने की मांग की गई कि जन वितरण प्रणाली के दायरे में नहीं आने वाले लोगों के लिए राष्ट्रीय भोजन ग्रिड बनाया जाए। इसने राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं प्राधिकरण को भूख से जुड़ी मौत कम करने की योजना तैयार करने का आदेश जारी करने की भी मांग की।

याचिका में तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और दिल्ली में राज्य सरकार की वित्तीय सहायता से संचालित सामुदायिक भोजनालयों का हवाला दिया जो सब्सिडी वाली दरों पर भोजन मुहैया कराते हैं। याचिका में दूसरे देशों के सूप रसोई, भोजन केंद्र, भोजन रसोई या सामुदायिक भोजनालयों की अवधारणा का भी जिक्र है जहां भूखे लोगों को सामान्यत: नि:शुल्क या फिर बाजार दर से कम कीमत पर भोजन मुहैया कराया जाता है। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया