लाइव न्यूज़ :

'सनातन धर्म को कोई खत्म नहीं कर सकता, यहां तक कि मुगल बादशाह औरंगजेब भी नहीं कर सका': सीएम योगी

By रुस्तम राणा | Updated: September 7, 2023 22:09 IST

लखनऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब भी सनातन धर्म को उखाड़ नहीं सका।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोले सीएम योगी सीएम ने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब भी सनातन धर्म को उखाड़ नहीं सकाउन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कोई भी 'सनातन धर्म' को खत्म नहीं कर सकता। लखनऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब भी सनातन धर्म को उखाड़ नहीं सका। उन्होंने कहा कि कुछ लोग हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, "सनातन संस्कृति पर उंगली उठाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन वे भूल गए 'जो सनातन नहीं मिटा था वह रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था वह कंस के अहंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था वह बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से वो सनातन' 'सत्ता परजीवी से क्या मिटेगा। उन्हें शर्म आनी चाहिए..,” 

डीएमके मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी, जिस पर राजनीतिक दलों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने कहा, "वर्तमान समय में जब पूरा देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है, अपनी विरासत का सम्मान कर रहा है और एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है, तो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है। अब जब देश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिल रही है, तो कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आ रहा है।" 

गौरतलब है कि द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन ने लोगों के बीच विभाजन और भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए 'सनातन धर्म' को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इसे खत्म करने की बात कही। वहीं ताजा बयान में डीएमके नेता ए राजा ने कथित तौर पर कहा कि 'सनातन धर्म' की तुलना एड्स और कुष्ठ रोग जैसी बीमारियों से की जानी चाहिए, जिनके साथ सामाजिक कलंक जुड़ा हुआ है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशडीएमके
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी