लाइव न्यूज़ :

असम में रात्रिकालीन कर्फ्यू या लॉकडाउन लागू किए जाने की संभावना नहीं: स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: April 8, 2021 17:45 IST

Open in App

गुवाहाटी, आठ अप्रैल देश के अन्य भागों में कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बृहस्पतिवार को राज्य में रात्रिकालीन कर्फ्यू अथवा लॉकडाउन लागू करने की संभावना से इंकार किया।

सरमा ने कहा कि सरकार ने अगले सात दिनों में कोविड-19 नमूनों की जांच की संख्या प्रतिदिन एक लाख करने की योजना बनाई है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, '' असम में रात्रिकालीन कर्फ्यू अथवा लॉकडाउन लागू करने की कोई संभावना नहीं है। बीमारी की रोकथाम के लिए हमारी रणनीति तीन टी-जांच, संपर्कों का पता लगाना और निगरानी, पर ध्यान केंद्रित करने की है। ''

सरमा ने कहा, '' बुधवार को करीब 18,000 नमूनों की जांच की गई। आज 35,000 जांच की जानी है। इसके बाद, जांच की रफ्तार को धीरे-धीरे बढ़ाते हुए एक सप्ताह के भीतर प्रतिदिन एक लाख नमूनों का परीक्षण किया जाएगा।''

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच कई राज्यों ने रात्रिकालीन कर्फ्यू और लॉकडाउन लागू करना शुरू कर दिया है।

सरमा ने कहा, '' करीब एक साल बाद हमने संक्रमण की दूसरी लहर देखी है और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज से कोविड-19 जांच में तेजी लाई जाएगी ताकि हम सुरक्षित तरीके से बिहू उत्सव (अप्रैल मध्य से) मना सकें।''

मंत्री ने कहा कि बिहू उत्सव मनाने को लेकर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की जाएगी।

असम में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 195 नए मामले सामने आए थे, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,19,027 तक पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो