लाइव न्यूज़ :

श्रीदेवी के निधन से शोक में डूबी है ग्रीन एकर्स सोसाइटी, होली नहीं मनाने का किया फैसला

By स्वाति सिंह | Updated: February 28, 2018 13:37 IST

श्रीदेवी की अंतिम यात्रा बुधवार को दोपहर दो बजे क्लब से होते हुए करीब 3:30 बजे विले पार्ले के रास्ते एस वी रोड पर स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी।

Open in App

मुंबई, 28 फरवरी: बॉलीवुड फर्स्ट लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन शनिवार(24 फरवरी) को हो गया है। कल बीती रात उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा है। श्रीदेवी की मौत दुबई में हुई थी वहां उनके साथ केवल उनके पति बोनी कपूर थे। मुंबई स्तिथ ग्रीन एकर्स सोसाइटी जहां श्रीदेवी का घर था। उन्होंने श्रीदेवी आस्मसिक निधन के बाद होली का उत्सव नहीं मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी नोटिस जारी की। नोटिस में यह साफ साफ लिखा है कि श्रीमती श्रीदेवी जिन्होंने हमेशा अपने अच्छे अभिनय से हमारा मनोरंजन किया है।  उनके निधन के मद्देनजर रखते हुए यह फैसला लिया है कि इस साल हम शुक्रवार को होने वाला होली समारोह को रद्द कर रहें हैं।  जिसके वजह से यहां ना तो कोई संगीत होगा और नाहि रेन डांस।  

 

यह भी पढ़ें-श्रीदेवी का आखिरी सफर LIVE: अंतिम दर्शन को स्पोर्ट्स क्लब पहुंची बॉलीवुड हस्तियां

बता दें कि श्रीदेवी के निधन के करीब 72 घंटे बाद उनका पार्थिव शरीर कल रात दुबई से मुंबई है। उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि  देने के लिए बुधवार सुबह 9: 30 बजे से तीन घंटो के लिए अंधेरी वेस्ट स्थित उनके आवास के पास सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में उनका पार्थिव शरीर रखा गया है।  उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को दोपहर दो बजे क्लब से होते हुए करीब 3:30 बजे विले पार्ले के रास्ते एस वी रोड पर स्थित विले पार्ले वेस्ट सेवा समाज श्मशान घाट पर पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें: श्रीदेवी के आखिरी सफर में शामिल होने के लिए हजार किलोमीटर दूर से मुंबई पहुंचा ये नेत्रविहीन शख्स, बताई ये वजह

इससे पहले दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद कर दिया और बोनी कपूर को इस मामले में क्लीन चिट दे दी। फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई थी और उनके ब्लड में शराब के अवशेष भी पाए गए थे। बता दें कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में रात को करीब 11:30 बजे हुई थी। 

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीक्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

बॉलीवुड चुस्कीJanhvi kapoor: बैकलेस ड्रेस में जाह्नवी कपूर का स्टनिंग लुक, अदाएं देख फैंस घायल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीश्रीदेवी से शादी से पहले जान्हवी कपूर के पैदा होने की खबर का बोनी कपूर ने किया खंडन, कहा- उनकी प्रेग्नेंसी साफ नजर आ रही थी

बॉलीवुड चुस्कीजानिए कैसे राम्या कृष्णन को बाहुबली में श्रीदेवी की जगह मिला शिवगामी का किरदार

बॉलीवुड चुस्कीGoogle Doodle Today: बॉलीवुड आइकन श्रीदेवी के जन्मदिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, एक्ट्रेस को कुछ इस तरह किया याद

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील