लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हो रहे हैं सर्वत्र प्रयत्न 

By भाषा | Updated: August 17, 2020 05:45 IST

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत की जलवायु, भारत की भूमि, भारत की मान्यताएं, भारत की परंपराएं, भारत का सामर्थ्य इतना है कि यदि हम सब संकल्प लें तो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कठिनाई नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि देश को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सर्वत्र प्रयत्न हो रहे हैं। प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में दोनों प्रान्त की छोटी टोली के सभी अपेक्षित अधिकारी सम्मिलित हुए।

रायपुरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि देश को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सर्वत्र प्रयत्न हो रहे हैं और इस संबंध में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। आरएसएस के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने रविवार को यहां बताया कि रायपुर स्थित आरएसएस कार्यालय जागृति मंडल में सरसंघचालक मोहन भागवत के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छत्तीसगढ़ और महाकोशल प्रान्त की प्रान्तीय टोली की बैठक सम्पन्न हुई। 

इस बैठक के दौरान प्रवासी श्रमिक, पर्यावरण, स्वदेशी, ग्राम विकास और सामाजिक समरसता पर चर्चा की गई। बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा, ‘‘ देश को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए सर्वत्र प्रयत्न हो रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है। कुटीर उद्योगों की गुणवत्ता को बल देने की आवश्यकता है। स्वदेशी के प्रति जनमानस में स्वाभिमान का भाव जगा है।’’ 

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत की जलवायु, भारत की भूमि, भारत की मान्यताएं, भारत की परंपराएं, भारत का सामर्थ्य इतना है कि यदि हम सब संकल्प लें तो भारत को आत्मनिर्भर बनाने में कोई कठिनाई नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के स्वाभिमान और देश के स्वावलंबन का विचार करते हुए अपने देश को आत्मनिर्भर बनने के लिए एक व्यक्ति तथा एक समूह के नाते जो हमारी जिम्मेदारी है उसका हम पालन करेंगे। 

भागवत ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में हम अपना व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में जितना आवश्यक बातों को अंगीकार करेंगे तब यह देश एक बार फिर विश्व के सामने सही दिशा में चलने विश्व को प्रेरित करनेवाला रहेगा। 

प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बैठक में दोनों प्रान्त की छोटी टोली के सभी अपेक्षित अधिकारी सम्मिलित हुए। इस दौरान समाज के सहयोग से संघ के द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों पर चर्चा हुई। इस कोरोनाकाल में प्रवासी श्रमिकों के बीच स्वयंसेवक जो कार्य कर रहे है, उसका वृत्त कथन हुआ। इस कार्य के लिए समाज के कई व्यक्तियों से और सामाजिक संस्थाओं से भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ, इसका भी इस बैठक में प्रमुखता से उल्लेख हुआ। 

उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा व्यापक स्तर पर प्रवासी श्रमिकों के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए स्वयंसेवकों ने जो कार्य किया है, इसका भी उल्लेख इस बैठक में हुआ। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पर्यावरण, स्वदेशी, ग्राम विकास और सामाजिक समरसता इन विषयों पर संघ अनेक वर्षों से कार्य कर रहा है। समाज के ज्वलंत विषयों पर जो कार्य हो रहे है, इसकी भी चर्चा इस बैठक में की गई।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारतसंघ शाखा की संख्या 88000, समालखा में आरएसएस 3 दिवसीय बैठक खत्म, सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प

भारत'भारत हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा': आरएसएस मुंबई व्याख्यानमाला में बोले सुनील देवधर | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया