लाइव न्यूज़ :

सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री होंगे नीतीश कुमार लेकिन...बिहार सीएम के पीएम उम्मीदवारी पर उपेंद्र कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2022 09:03 IST

जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘भाजपा के साथ यही समस्या है। जब तक आप उनके साथ हैं, सब कुछ ठीक रहता है। जिस क्षण आप अलग हो जाते हैं, सारी सीमा वे पार कर जाते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार के पीएम बनने को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने एक बयान दिया है। पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि वे एक सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री साबित होंगे। ऐसे में नीतीश कुमार के पीएम बनने पर उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इस बात का जवाब वे नहीं दिए।

पटना:बिहार में सत्तासीन जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के पीएम बनने को लेकर बयान दिया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने रविवार को कहा कि अगर 2024 में परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो नीतीश कुमार सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री साबित होंगे लेकिन उनकी पार्टी विपक्ष की एकता की कीमत पर इसके लिए जोर नहीं डालेगी। 

कुशवाहा हालांकि इस सवाल को टाल गए कि अगर राज्य में सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री नीतीश राष्ट्रीय राजनीति में चले जाते हैं तो राज्य में उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। 

उपेंद्र कुशवाहा ने क्या कहा

इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री (साबित) होंगे, बशर्ते परिस्थितियाँ उनके पक्ष में हों। हालांकि हम एकजुट विपक्ष की संभावनाओं को खतरे में डालकर ऐसा कोई दावा नहीं करने जा रहे हैं।’’ 

सप्ताह भर से ज्यादा समय तक बाहर रहने के बाद हाल ही में बिहार लौटे पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने उन अटकलों पर आश्चर्य व्यक्त किया कि नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से वह परेशान हैं। 

मंत्री नहीं बनने पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा

वहीं नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कृपया इसे रिकॉर्ड कर लें और अगर मैं कभी अपने शब्दों से पीछे हटता हूं तो मुझे याद दिलाएं। मैं राज्य में कभी मंत्री नहीं बनने जा रहा हूं। ऐसा करना मेरे लिए पदावनति होगी।’’ 

आपको बता दें कि पिछले साल ही जदयू में लौटे कुशवाहा ने आरएलएसपी का इस दल में विलय कर दिया था। उन्होंने नीतीश से अलग होकर 2013 में आरएलएसपी का गठन किया था। उन्होंने कहा कि वह केंद्र में मंत्री, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य, विधायक रह चुके हैं और अब विधान परिषद के सदस्य हैं। 

मेरा ध्यान सिर्फ 2024 तक अपनी पार्टी-नेता को स्थापित करना- कुशवाहा

मामले में बोलते हुए कुशवाहा ने आगे कहा, ‘‘मेरे लिए राज्य कैबिनेट की सीट मायने नहीं रखती। मुझे विश्वास है कि हमारे नेता (नीतीश) समाजवादी विचारधारा को बनाए रखने के अभियान का नेतृत्व करने के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं। अभी मेरा ध्यान सिर्फ 2024 तक अपनी पार्टी और अपने नेता को स्थापित करने पर है।’’ गौरतलब है कि अगला लोकसभा चुनाव 2024 में होना है। 

नीतीश कुमार के पीएम बनने पर कौन होगा उनका उत्तराधिकारी

नीतीश के राष्ट्रीय राजनीति में चले जाने के बाद वह स्वयं को या तेजस्वी यादव, किसको उनके उत्तराधिकारी के रूप में देचाते हैं, यह सवाल करने पर कुशवाहा ने इसे एक काल्पनिक सवाल बताते हुए इसे टाल दिया। कुशवाहा कुछ साल पहले तक राजग में थे लेकिन जदयू में वापसी के बाद वह भाजपा के सबसे उग्र आलोचक के रूप में उभरे हैं। 

बिहार में जंगल राज पर क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद जंगल राज की वापसी की भाजपा की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के साथ यही समस्या है। जब तक आप उनके साथ हैं, सब कुछ ठीक रहता है। जिस क्षण आप अलग हो जाते हैं, सारी सीमा वे पार कर जाते हैं।’’ 

भाजपा पर उपेंद्र कुशवाहा ने साधा निशाना

कुशवाहा ने कहा, ‘‘जब तक नीतीश कुमार उनके साथ थे वे उनकी तारीफों के पूल बांध रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें समाजवादी मूल्यों की प्रतिमूर्ति बता रहे थे लेकिन अब वही नीतीश कुमार उनके लिए सबसे नीच हो गए हैं।’’ 

उन्होंने नए मंत्रिमंडल में दागी मंत्रियों के आरोपों को भी यह दावा करते हुए खारिज कर दिया कि अन्य राज्यों में कई भाजपा मंत्रिमंडलों में गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं।  

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयूउपेंद्र कुशवाहाBJPतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट