लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी के आरोप पर नीतीश आग-बबूला हुए, कहा-'यह झूठ बोल रहा है'

By भाषा | Updated: November 27, 2020 23:31 IST

Open in App

पटना, 27 नवंबर बिहार विधानसभा में शुक्रवार को प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा लगाए गए आरोपों से तमतमाए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि 'यह झूठ बोल रहा है।'

बिहार विधानमंडल के संयुक्त सत्र के राज्यपाल फागू चौहान के संबोधन पर चर्चा के दौरान शुक्रवार को 31 साल के तेजस्वी के आरोपों पर भड़के नीतीश ने सदन के अध्यक्ष से कहा कि वह आरोपों की जांच करवाएं और जांच के बाद कार्रवाई होगी क्योंकि यह झूठ बोल रहा है ।

तेजस्वी ने आरोप लगाया था कि एक पुस्तक के कापीराइट को लेकर मुख्यमंत्री पर कथित हत्या का मुकदमा चला और उन्हें जुर्माना देना पड़ा था ।

नीतीश ने तेजस्वी पर हमला बोलते हुये कहा, ''हम बर्दाश्त करते रहते हैं । हम कुछ नहीं कहते । इसको उपमुख्यमंत्री किसने बनाया था और इसपर जब आरोप लगा तो हमने कहा कि जनता के बीच जाकर सफाई दें । सफाई नहीं दी तब हमने छोड दिया । आज चार्जशीटेड है ।''

इससे पूर्व तेजस्वी ने नीतीश पर निजी प्रहार करते हुए कहा था, ''आपके तो एक बेटे हैं । मुख्यमंत्री के एक बेटे हैं, है कि नहीं यह वही बताएंगे.... लेकिन हम इतना जरूर कह सकते हैं कि कि हमने चुनाव के दौरान किसी पर निजी हमला नहीं किया और केवल मुद्दे की बात की। मुख्यमंत्री बच्चे :दूसरों के: गिनते रहे । इनके एक बेटे हैं लेकिन लोग तो यह भी कह सकते हैं कि बेटी के डर से दूसरी संतान क्यों नहीं पैदा किए ।''

तेजस्वी की इस टिप्पणी पर नीतीश से सदन में कहा, ''कोई सत्ता में है, कोई विपक्ष में है । सबकी अपनी अपनी इच्छाएं हैं । मुझे उसपर कुछ नहीं कहना लेकिन एक बात कहेंगे आग्रहपूर्वक । आगे बढना है तो कुछ मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए । कभी अमार्यादित ढंग से कोई काम करने की जरूरत नहीं ।''

बिहार विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान वैशाली में एक जनसभा में प्रजनन दर की बात करते हुए की गयी एक टिप्पणी पर शुक्रवार को सफाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उक्त बातें मजाक में कही थी और लोग खुद ही अपने बारे में सोचने लगते हैं ।

वैशाली की जनसभा में नीतीश ने कहा था, ''क्या किसी को चिंता है, लोग आठ—आठ, नौ—नौ बच्चे पैदा करते रहते हैं। क्या मालूम किसी को । बेटी पर भरोसा ही नहीं । कई बेटियां हो गयी तब बेटा हुआ। आप सोच लीजए कैसा बिहार बनाना चाहते हैं । ऐसा ही बिहार बनाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारत अधिक खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?