लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने भोजपुरी और मगही भाषाओं पर की गई टिप्पणी को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:10 IST

Open in App

पटना, 20 सितंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मगही और भोजपुरी भाषा को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर सोमवार को कहा कि दोनों जगह के लोग एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और उनके बीच प्रेम एवं सम्मान का भाव है।

‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टिप्पणी को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘जिन लोगों को इसका एहसास नहीं कि बिहार एक था, बिहार तो 2000 में दो हिस्सों में बंटा। बिहार के लोगों का झारखंड के प्रति पूरा का पूरा प्रेम है और झारखंड के लोगों का भी बिहार के प्रति प्रेम है। पता नहीं राजनीतिक रूप से लोग क्या बोलते हैं, ये बात समझ में नहीं आती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झारखंड के एक-एक आदमी के प्रति हम लोगों की श्रद्धा है। बिहार-झारखंड तो भाई हैं, एक ही परिवार के सब लोग हैं। वैसे तो पूरा देश के लोग एक परिवार के हैं।’’

नीतीश ने कहा कि पहले जब बिहार और झारखंड एक था तब लोग काम करने झारखंड जाते थे लेकिन अब कोई नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार का बंटवारा होने के बाद बिहार के लोगों में काफी मायूसी आ गयी थी।

उन्होंने कहा कि झारखंड के अलग हो जाने के बाद लोगों को लगा था कि बिहार बर्बाद हो जाएगा, बिहार में कुछ नहीं बचेगा, लेकिन ये सब धारणाएं गलत साबित हुईं और बिहार का तेजी से विकास हो रहा है तथा बिहार में कई संस्थानों की स्थापना की गई है।

मगही और भोजपुरी बोलने वालों को झारखंड के मुख्यमंत्री द्वारा दबंग कहे जाने पर नीतीश ने कहा कि कोई दबंग नहीं है, ऐसी बात नहीं सोचनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग विभिन्न राज्यों में रहते हैं। बिहार के ही कुछ इलाकों में बंगाल की भाषा बोली जाती है। इसी तरह उत्तर प्रदेश और झारखंड के कुछ इलाकों में भी बिहार की भाषा बोली जाती है। भाषा को लेकर ऐसी सोच ठीक नहीं है। अगर किसी को कोई राजनीतिक लाभ लेना है तो वह अलग बात है। हम लोग ऐसी बात कभी नहीं सोचते हैं। हम लोगों का झारखंड के प्रति प्रेम और सम्मान का भाव है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बिहार में कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए गए ‘महा-अभियान’ के बारे में पूछे जाने पर नीतीश ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर हम लोगों ने तय किया था कि कम से कम 30 लाख टीके लगाए जाएंगे लेकिन इस लक्ष्य को पार करते हुए 33 लाख से अधिक टीके लगाए गए।’’

नीतीश ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार से जो टीके मिलने चाहिए, वो मिल रहे हैं। इसको लेकर हमारी सरकार के लोग केंद्र से बातचीत करते रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos