लाइव न्यूज़ :

आतंकियों के साथ मुठभेड में कैप्टन आशुतोष कुमार समेत चार जवानों की शहादत पर नीतीश ने जताया शोक

By भाषा | Updated: November 9, 2020 17:04 IST

Open in App

पटना/मधेपुरा, नौ नवंबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे माछिल सेक्टर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में बिहार के मधेपुरा के निवासी सेना के कैप्टन आशुतोष कुमार समेत चार जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि वीर जवानों की इस शहादत को हमेशा याद किया जायेगा। पूरा देश शहीदों के परिवार के साथ है।

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को दुख की इस घडी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

कैप्टन आशुतोष कुमार मधेपुरा ज़िले के घैलाढ़ थाना अंतर्गत भतरंधा परमानंदपुर पंचायत के जागीर टोला गांव के रहने वाले थे।

शहीद कैप्टन आशुतोष के पिता रविंद्र भारती ने कहा, “देश की रक्षा के लिए अपने इकलौते पुत्र के शहीद होने पर गर्व होने के साथ उसे खोने का दुख भी है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा, “आतंकवादियो को क्यों नहीं मुंह तोड़ जबाब दिया जा रहा है, आखिर कब तक भारत के जवान शहीद होते रहेंगे?”

भारती ने कहा कि चार अगस्त को फोन पर बातचीत के दौरान उनके पुत्र ने कहा था वे छठ पर्व के अवसर पर घर आएंगे लेकिन यह घटना घट गयी।

आशुतोष दो साल पूर्व ही सेना में कैप्टन के पद पर बहाल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी