लाइव न्यूज़ :

नीतीश ने छह करोड़ वयस्कों को छह माह में टीका लगने के अभियान का शुभारंभ किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 22:05 IST

Open in App

पटना, 21 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में छह महीने में छह करोड़ वयस्कों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीका लगने के अभियान का शुभारंभ करते हुए सोमवार को कहा कि लोगों का टीकाकरण कराने के इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करते हुए नीतीश ने कहा कि प्रदेश में अब तक कुल एक करोड़ 16 लाख 46 हजार 119 लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 22 लाख 5 हजार 440 लोगों को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘चाहे स्वास्थ्य कर्मचारी हो या अग्रिम मोर्चे के कर्मचारी या 45 वर्ष से ऊपर के लोग,हमने उनके टीकाकरण का काम तेजी से किया है। केंद्र सरकार ने जब कहा कि 18-44 वर्ष के लोगों के टीकाकरण के लिए राज्य सरकार को अपने पैसे से टीका खरीदना होगा जो हमने इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये तत्काल आवंटित किए।’’

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में भी टीकाकरण कराया जा रहा है। बिहार में प्रतिदिन 1.5 लाख जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, 1.4 लाख जांच तक पहुंचा गया है।

उन्होंने कहा कि संक्रमण के मामले में अभी बिहार देश में 21वें स्थान पर है जबकि जनसंख्या के मामले में पूरे देश में तीसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब संक्रमण की दर घट रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

क्रिकेटवानखेड़े में छक्के-चौकों की बरसात, MI के खिलाफ RCB ने बनाए 240 रन, सॉल्ट, कोहली और रजत पाटीदार जड़े अर्धशतक

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?