लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी 'नल-जल' योजना चढ़ी 'भ्रष्टाचार' की भेंट, लूट का जरिया बना 'नल-जल'

By एस पी सिन्हा | Updated: April 17, 2022 16:49 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी जल-कल योजना के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च के किये जाने के बावजूद सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति शुरू होने की बात तो दूर अब तक कई गांवों में भूमिगत पाइप भी नहीं बिछाई जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में करोड़ों रुपये खर्च किये जाने के बावजूद नल-जल योजना का काफी बुरा हाल हैजल-कल योजना बिहार की 8,471 पंचायतों में केवल लूट का धंधा बन गया हैमुखिया और अधिकारियों ने सारे पैसे लूट लिये और नल-जल के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है

पटना:बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक अतिमहत्वाकांक्षी योजना हर घर नल-जल लूट की भेंट चढ़ गया है। करोड़ों रुपये खर्च किये जाने के बावजूद राज्य के अधिकतर पंचायतों में नल-जल योजना का काफी बुरा हाल है।

योजना के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च के किये जाने के बावजूद सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति शुरू होने की बात तो दूर अब तक कई गांवों में भूमिगत पाइप भी नहीं बिछाई जा सकती है। ऐसे में जानकार बताते हैं कि अगर इसकी जांच कराई जाये तो करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश होगा।

जानाकारों की मानें तो बिहार में 8,471 पंचायत है, जिनमें से 70 फीसदी पंचायतों में योजना के नाम पर केवल लूट का धंधा किया गया है। हाल यह है कि पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई जाने वाले पाइप कहीं जमीन के ऊपर जहां-तहां फेंके पड़े मिल जाते हैं।

यही नहीं कहीं-कहीं तो पानी की आपूर्ति शुरू होने से पहले ही नल और टंकी प्वाइंट पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कई टोले-मोहल्ले में तो नल जल योजना का कहीं नामोनिशान भी नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस योजना के नाम पर केवल और केवल लूट मचाया गया है। मुखिया और अधिकारियों ने मिलकर इसके सारे पैसे लूट लिये, जबकि नल-जल के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है।

अधिकतर जगहों पर बोरिंग किया गया है किंतु वह केवल दिखावा मात्र बनकर रह गया है। इसकी बानगी अगर देखनी हो तो जिलों में जाकर पंचायतों में देखा जा सकता है।

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि पंचायतों में नल-जल योजना का काम पूरा किए जाने की कागजी खानापूर्ती भी कर ली गई है। कई पंचायतों में तो पेय जलापूर्ति शुरू होने के पहले ही जगह-जगह नल प्वाइंट ध्वस्त हो चुके हैं।

ग्रामीणों की अगर मानें तो शिकायत मिलने पर अधिकारियों की टीम योजनाओं की जांच करने पहुंचती है, लेकिन उनके द्वारा भी नल-जल योजना की गड़बड़ी पर पर्दा डालने का ही प्रयास किया जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार यह योजना लूट का केन्द्र बन गया है। भूमिगत पाइप बिछाने के लिए जगह-जगह सड़कों को भी तोड़ कर छोड़ दिया गया है। लेकिन इसे देखने वाला कोई नहीं है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां