लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने दिवंगत रामविलास पासवान की दूसरी शादी पर कसा तंज, विपक्ष हुआ हमलावर

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2022 20:41 IST

नीतीश कुमार ने दिवंगत रामविलास पासवान के बारे में एक विवादित बयान देते हुए कहा कि वो उन्होंने दिल्ली जाकर दूसरी शादी कर थी। नीतीश के इस बयान से बिहार की सियासत में खासा बवाल मचा हुआ है और विपक्षी दल भाजपा ने इस मुद्दे पर नीतीश कुमार की आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत रामविलास पासवान के विषय में दिया विवादित बयान नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान ने दिल्ली में दूसरी शादी की लेकिन हमने उन्हें सम्मान दियाभाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि रामविलास पासवान के सामने नीतीश कुमार बच्चा हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा यह कहे जाने के बाद कि रामविलास पासवान ने दिल्ली जाकर दूसरी शादी कर ली। उनके द्वारा रामविलास पासवान को सम्मान व समर्थन दिया गया। नीतीश के इस कथन से बिहार की राजनीति में फिर से उबाल आ गई है।

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो शख्स रामविलास पासवान जैसी सख्शियत को सम्मान व समर्थन देने की बात कर रहे वो उनके आगे नन्हा सा बालक थे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि रामविलास पासवान अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन इतना हर कोई जानता है कि रामविलास पासवान के आगे नीतीश कुमार नन्हा बालक हैं। पासवान जी 1969 में पहली दफे विधायक बने थे। तब नीतीश कुमार नन्हा बालक थे, विद्यार्थी थे। नीतीश कुमार पहली दफे 1985 में विधायक बने हैं, जो शख्स (नीतीश कुमार) 1985 में पहली दफे विधायक बना हो वो अपने से 16 साल पहले 1969 में विधायक बने उस बड़े नेता (पासवान) के बारे में कह रहा कि हमने हमेशा उनको समर्थन-सहयोग दिया है।

इसके साथ ही चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को ज्ञान ही नहीं है। रामविलास पासवान ने हाजीपुर लोकसभा सीट को रिकॉर्ड मतों से जीतकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार थोथी दलील दे रहे हैं। चिराग लोजपा के नेता हैं। उनके पास भारी वोट बैंक है। नीतीश कुमार जी आपके पास कौन सा वोट है? यदि हिम्मत है तो आप अकेले चुनाव लड़कर देखिए। आपके पास तो जमानत बचाने के लिए भी वोट नही है।

चौधरी ने कहा कि नीतीश से ज्यादा पलटीमार कौन हो सकता है। नीतीश कुमार का नाम सुनकर बिहार के इतिहास में भी लोग शरमा जाएंगे। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के बयानों की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि ये अब कठपुतली बन गये हैं। ये सबके पिता के बारे में यही बोल रहे हैं हमने फलां-फलां को काफी सम्मान दिया है। लेकिन ये अपने बारे में नहीं बताते हैं कि कैसे ये मुख्यमंत्री के उम्मीदवार बने? नीतीश कुमार अपनी पुरानी बातें भूल गये हैं। लेकिन बिहार की जनता और पुराने नेताओं को वो सारी बातें याद हैं।

टॅग्स :रामविलास पासवाननीतीश कुमारBihar BJPलोक जनशक्ति पार्टीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?