लाइव न्यूज़ :

यूपी-बिहार वाले बयान पर चौतरफा घिरे चन्नी, अब नीतीश कुमार ने पंजाब सीएम को दिया जवाब

By अनिल शर्मा | Updated: February 17, 2022 12:32 IST

बिहार के लोगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के विवादित बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, बिहार के लोगों ने कितनी सेवा की है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी-बिहार के लोगों को पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार भैया संबोधित करते हुए विवादित बयान दिए थेचन्नी के बयान की बीजेपी से लेकर जदयू और शिवसेना तक ने निंदा की है बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आश्चर्य होता है कि ऐसे बायन लोग कैसे दे दते हैं

पटना/नई दिल्लीः 'भैया' (प्रवासियों) संबंधी बयान के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चौतरफा घिर गए हैं। पंजाब सीएम के विवादास्पद टिप्पणी को लेकर बीजेपी समेत उनकी बिहार में सहयोगी दल जदयू आक्रामक हो गई है।  बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक निकट सहयोगी ने जहां तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी प्रतिक्रिया

बिहार के लोगों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी के विवादित बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पंजाब में बिहार के लोगों की कितनी बड़ी भूमिका है, बिहार के लोगों ने कितनी सेवा की है। हमें तो आश्चर्य लगता है कि ऐसी बात लोग कैसे बोल देते हैं। 

इससे पहले बिहार के सूचना और जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने चन्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की निंदा करते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। चन्नी और वाद्रा एक छोटी वीडियो क्लिप में एक साथ दिखाई दे रहे हैं। चन्नी ने अपने सम्बोधन में कहा, 'उत्तर प्रदेश और बिहार के भैया राज्य में आकर शासन नहीं कर सकते।' पंजाब में कांग्रेस के विरोधी दल यथा- आम आदमी पार्टी और भाजपा ने इस बयान की कड़ी निंदा की है। झा ने पंजाब को समृद्ध बनाने में बिहार के प्रवासियों की भूमिका की याद दिलाई और कहा कि इस राज्य (बिहार) में सिखों में के विभिन्न तीर्थ स्थल हैं, जिनमें तख्त हरमंदिर पटना साहिब शामिल है। 

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी बोला हमला

उधर, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी प्रवासियों का मजाक उड़ाने के लिए चन्नी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने यूपी और बिहार के लोगों को विफल कर दिया है, जिनके पास  विदेश जाने के इच्छुक भारतीयों की तरह प्रवास करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। प्रवासी सस्ते श्रम, सेवा प्रदाता, व्यवसायी, उद्यमी, सांसद और नौकरशाह के रूप में आते हैं और वे उन राज्यों की अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं जहां वे प्रवास करते हैं। राजनीतिक नेताओं से उनका मजाक उड़ाना बंद करने का आग्रह करते हुए, शिवसेना सांसद ने कहा कि अधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि वे सबसे पहले भारतीय हैं। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की ‘यूपी, बिहार, दिल्ली वाले भैया’ टिप्पणी को अप्रिय और शर्मनाक करार देते हुए बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को जोड़ती है, जबकि कांग्रेस उन्हें विभाजित करती है। भाजपा उम्मीदवार विजय सांपला के समर्थन में शाम में हदियाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि चन्नी का बयान भारतीयता की भावना के खिलाफ है और यह समाज को तोड़ने के प्रति लक्षित है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारCharanjit Singh Channiपंजाबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर