लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार ने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त किया, अमित शाह ने कहा-इतिहास में स्वर्णिम पन्नों में दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2026 20:24 IST

अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पन्नों में दर्ज किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया।बिहार के हर गांव, हर घर में बिजली पहुंचाने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा।

पटनाः लगभग 20 वर्षों से बिहार की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब केंद्र की राजनीति करते नजर आयेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश राम ने गुरुवार को एनडीए के तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान मौजूद थे। उन्होंने एनडीए उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पन्नों में दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राज्यसभा में अपना नामांकन दाखिल किया है। इसके साथ ही बहुत ही लंबे अरसे के बाद नीतीश कुमार फिर से एक बार राष्ट्रीय राजनीति में राज्यसभा सांसद के नाते प्रवेश करेंगे। 2005 से लेकर आज तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा और बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने शासन काल में बिहार को जंगलराज से मुक्त किया। उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया।

इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा। भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो जो नीतीश कुमार ने तय किया है। बिहार के हर गांव, हर घर में बिजली पहुंचाने में भी उनका बहुत बड़ा योगदान रहा।

अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा सादगी, सूचिता और सार्वजनिक जीवन के उच्चतम मूल्यों के पक्षधर रहे। जिनका पालन उन्होंने भी किया। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 साल तक बिहार को हर प्रकार से आगे ले जाने में अपना योगदान किया। उनके नेतृत्व में ही पीएम मोदी द्वारा भेजी गई सभी योजनाएं बिहार के जन-जन तक पहुंची।

1974 के जयप्रकाश आंदोलन के वे प्रमुख नेता रहे हैं और तब से लेकर आज तक पूरा जीवन जेपी के सिद्धांतों पर बिताने का प्रयास किया। फिर से एक बार राज्यसभा सांसद होने के नाते वे दिल्ली आ रहे हैं। मैं और एनडीए के सभी साथी उनका हृदय से स्वागत करते हैं। उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे।

मैं फिर से नितिन नबीन और नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन लंबे समय तक बिहार की राजनीति में सक्रिय रहने के बाद अब राज्यसभा के माध्यम से संसद में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता नितिन नबीन का राष्ट्रीय राजनीति में स्वागत करते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारअमित शाहबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?