लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट में JDU के शामिल नहीं होने पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा- 'हम सांकेतिक तौर सरकार में नहीं रहना चाहते हैं'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2019 17:18 IST

मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से जब मुलाकात हुई थी, तो उन्होंने कहा था कि सभी घटक दलों को एक-एक सीट दे रहे हैं. उनकी बात से लगा कि वह एनडीए के घटक दलों को सिर्फ सांकेतिक भागीदारी देना चाहते थे.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मिलकर सरकार चला रहे हैं. बिहार के हित के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है. इसी के लिए सबकुछ किया है: नीतीश कुमार नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव पर इसका कोई असर नहीं होगा.

नरेंद्र मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण में शामिल होने के बाद पटना लौटे बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा चाहती थी कि हम सरकार में सांकेतिक भागीदारी निभाएं. पटना लौटने पर उन्होंने जदयू के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने को लेकर कहा कि वे भाजपा के साथ हैं. वह एनडीए में शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि हमने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से कहा कि हम सांकेतिक तौर पर सरकार में शामिल होना नहीं चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि जब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से जब मुलाकात हुई थी, तो उन्होंने कहा था कि सभी घटक दलों को एक-एक सीट दे रहे हैं. उनकी बात से लगा कि वह एनडीए के घटक दलों को सिर्फ सांकेतिक भागीदारी देना चाहते थे. लेकिन, मंत्रिमंडल में सांकेतिक रूप से शामिल होने के औपचारिक न्योते को स्वीकार करने के भाजपा के प्रस्ताव पर उनकी पार्टी के लोगों ने सहमति नहीं दी. पार्टी के सभी लोगों ने इस सांकेतिक भागीदारी को उचित नहीं बताया. 

हालांकि उन्होंने कहा कि हमलोग साथ हैं, कोई नाराजगी नहीं है. बिहार में हम साथ-साथ सरकार में भागीदार हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी इस बात पर दिखी कि दो सांसद वाले अकाली दल और छह सांसद वाले लोजपा के भी एक-एक सदस्य को कैबिनेट मंत्री बनाया गया, जबकि उनकी पार्टी जदयू के 16 सांसद हैं, साथ ही छह सांसद राज्यसभा में हैं. इसके बावजूद केंद्रीय मंत्रिमंडल में सिर्फ सांकेतिक भागीदारी की बात कही गयी. नीतीश कुमार ने कहा कि जब उन्होंने एक सीट की बात कही तो मैंने उन्हें कहा कि सांकेतिक भादीगारी की कोई जरूरत नहीं है. भाजपा से मिलने के बाद हमने पार्टी में यह बात रखी. नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी की बिहार की कोर टीम से हमने इस मुद्दे पर बात की. सभी ने कहा कि यह उचित नहीं है. संख्या के हिसाब से भागीदारी होनी चाहिए. 

उन्होंने इस खबर का भी खंडन किया कि जदयू ने तीन सीटों की मांग की थी. हमने कोई सीट नहीं मांगा था. इसके अलावा नीतीश कुमार ने कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव पर इसका कोई असर नहीं होगा.

उन्होंने कहा कि बिहार में मिलकर सरकार चला रहे हैं. बिहार के हित के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया है. इसी के लिए सबकुछ किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा को पूर्ण बहुमत है. हम सभी उनके साथ हैं. बता दें कि अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. वहीं, जानकारों की अगर मानें तो नीतीश कुमार के सांकेतिक रूप से मोदी कैबिनेट में नहीं मानने के पीछे के कारणों में उनकी पार्टी के संसदों की नाराजगी प्रमुख है. वहीं, मंत्रिमंडल में शामिल नही होने का फैसला सार्वजनिक कर मुख्यमंत्री ने भाजपा नेतृत्व को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि उनके ऊपर भाजपा का फैसला मानने की बाध्यता अब नहीं होगी. 

टॅग्स :नीतीश कुमारमोदी सरकारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो