लाइव न्यूज़ :

राजद प्रमुख लालू यादव और दिवंगत सुशील मोदी क्लब में शामिल होंगे नीतीश कुमार?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2026 12:51 IST

संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा और राज्य विधानसभा के दोनों सदन विधानसभा और विधानपरिषद के सदस्य बनने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सांसद, विधायक और एमएलसी रह चुके हैं।कार्यकाल पूरा होने पर यह चौतरफा उपलब्धि हो जाएगी।लालू प्रसाद यादव और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी क्लब में शामिल हो जाएंगे।

पटनाः बिहार में राजनीति फिर से करवट ले रही है। 2005 में पहली बार नीतीश कुमार सीएम बने थे और 2026 तक इस पद पर रहे। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पुष्टि की है कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राज्यसभा में जा रहे हैं। राज्य सरकार का नेतृत्व करने के दो दशकों से अधिक समय के बाद वे यह कदम उठा रहे हैं। कुमार ने X पर एक पोस्ट में कहा कि संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा और राज्य विधानसभा के दोनों सदन विधानसभा और विधानपरिषद के सदस्य बनने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी।

वे पहले ही लोकसभा सांसद, विधायक और एमएलसी रह चुके हैं और राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर यह चौतरफा उपलब्धि हो जाएगी। बिहार के राजनीति में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी क्लब में शामिल हो जाएंगे। लालू और मोदी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधानपरिषद रह चुके हैं। पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है।

आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ।

इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

कुमार के सहयोगियों का कहना है कि चारों सदनों के सदस्य बनने की उनकी इच्छा कई साल से हैं। नीतीश कुमार, लालू प्रसाद और दिवंगत सुशील मोदी, जो दशकों से बिहार के राजनीतिक परिदृश्य के तीन स्तंभ रहे हैं, ने आपातकाल विरोधी आंदोलन के दौरान एक साथ अपनी यात्रा शुरू की थी। दिवंगत राम विलास पासवान और शरद यादव ने भी ऐसा ही किया था।

नीतीश कुमार को छोड़कर इन सभी नेताओं ने राज्यसभा में अपनी सेवाएं दी हैं। कुमार विधानसभा, विधान परिषद और लोकसभा के सदस्य रहे हैं, लेकिन राज्यसभा के नहीं। यह बदलाव उन्हें लालू यादव और सुशील मोदी के उस दुर्लभ रिकॉर्ड को हासिल करने में मदद करेगा।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीलालू प्रसाद यादवBJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए