लाइव न्यूज़ :

बिहार स्थित ओटीए बंद करने के निर्णय का CM नीतीश ने किया विरोध, सेना ने कहा-"संस्थान की बेहतरी के लिए लिया गया फैसला"

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2019 22:50 IST

पिछले आठ सालों में सेना ने पाया कि गया के ओटीए में बहुत कम अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. ट्रेनिंग लेनेवाले अधिकारियों का आंकडा 250 से अधिक नहीं हो पा रहा है. मित्र देशों की सैन्य अधिकारियों की प्री-कमीशनंड ट्रेनिंग भी गया के ओटीए में दी जाती है.

Open in App
ठळक मुद्देसेना के एडीजी (पीआई) ने भी ट्वीट जानकारी दी है कि गया ओटीए में खाली किये गये स्थान पर बहुत बडी क्षमता वाले केंद्र का कब्जा होगा.इस प्रस्ताव से स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे की बेहतरी होगी.

बिहार के गया स्थित ओटीए(सैन्य अधिकारी प्रशिक्षण केन्द्र) को बन्द किये जाने के निर्णय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नाराजगी व्यक किये जाने के बाद अब भारतीय सेना ने आज स्पष्ट किया है कि सेना ने देहरादून में भारतीय सैन्य अकादमी में स्थानांतरित किये जाने वाले अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी में तकनीकी प्रवेश योजना प्रशिक्षण का प्रस्ताव दिया है. देहरादून के भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे को बेहतर करने के उद्देश्य से यह फैसला किया गया है. 

सेना के एडीजी (पीआई) ने भी ट्वीट जानकारी दी है कि गया ओटीए में खाली किये गये स्थान पर बहुत बडी क्षमता वाले केंद्र का कब्जा होगा. इस प्रस्ताव से स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे की बेहतरी होगी. यहां उल्लेखनीय है कि गया ओटीए में करीब 750 अधिकारियों के ट्रेनिंग लेने की व्यवस्था है.

लेकिन, पिछले आठ सालों में सेना ने पाया कि गया के ओटीए में बहुत कम अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. ट्रेनिंग लेनेवाले अधिकारियों का आंकडा 250 से अधिक नहीं हो पा रहा है. मित्र देशों की सैन्य अधिकारियों की प्री-कमीशनंड ट्रेनिंग भी गया के ओटीए में दी जाती है. इसके बावजूद प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारियों का आंकडा बहुत कम रहा है.

सेना ने रक्षा बजट के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को लेकर गया ओटीए में तकनीकी प्रवेश योजना को देहरादून में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव दिया है. बताया जाता है कि गया स्थित ओटीए की जगह अब सिख लाइट इंफेंट्री रेजीमेंट सेंटर खोला जायेगा. फिलहाल सिख लाइट रेजीमेंट उत्तर प्रदेश के फतेहगढ में है. करीब 800 एकड में फैले गया के ओटीए में सेना 'टेक्नो-वॉरियर्स' तैयार करती है.

यहां सेना के टेक्नीकल एंट्री स्कीम और स्पेशल कमीशनड ऑफिसर्स के अधिकारियों की प्री-कमीशनंड ट्रेनिंग दी जाती है. टेक्नीकल एंट्री स्कीम अधिकारी इंजीनियर बनकर सेना को सेवाएं देते हैं. ऐसे अधिकारियों को टेक्नो-वॉरियर्स कहा जाता है. जबकि, स्पेशल कमीशनड ऑफिसर्स पहले जवान के पद पर सेना में भर्ती होते हैं और प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वे अधिकारी बन जाते हैं.      यहां बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया स्थित भारतीय सेना के ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी (ओटीए) को बंद किये जाने की खबर आने के बाद केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर संस्थान को बंद नहीं करने का आग्रह किया था. ओटीए को बंद करने पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री ने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी. इसके बाद सेना का यह बयान आया है. 

टॅग्स :नीतीश कुमारगया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?