लाइव न्यूज़ :

नीतीश का चिकित्सकों, अर्धचिकित्साकर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:41 IST

Open in App

पटना, 24 अप्रैल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिकित्सकों एवं अर्धचिकित्साकर्मियों के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने का शनिवार को निर्देश दिया।

कुमार ने यह भी निर्देश दिया कि वाक-इन-इंटरव्यू प्रक्रिया के माध्यम हर जिले में आवश्यकतानुसार चिकित्सकों एवं अर्धचिकित्साकर्मियों के रिक्त पदों पर अस्थायी नियुक्ति भी की जाय।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गयी, जिसमें निर्णय लिया गया कि चिकित्सकों एवं अर्धचिकित्साकर्मियों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जायेगी।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार के अलावा स्वास्थ्य विभाग-सह-आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, बिहार तकनीकी सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी एवं राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शनिवार को ट्वीट किया,‘‘ कोरोना से उत्पन्न विकट समय में स्वास्थ्यकर्मी जिस प्रतिबद्धता के साथ सेवा देकर लोगों की जान बचा रहे हैं, उसके लिए वे अभिवादन के पात्र हैं। यह जरूरी है कि हम सब विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाये रखें और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को वह सम्मान प्रदान करें, जिसके वे हकदार हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘कोरोना के कारण हमलोग मानवता पर आये अब तक के सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। इससे उबरने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जरूरी उपाय कर रही है। इस जंग में आप सभी का सहयोग जरूरी है। कृपया जागरूक और सतर्क रहें, सकारात्मक सोच रखेंए डॉक्टरों की सलाह और गाइडलाइंस का पालन करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?