लाइव न्यूज़ :

Nitish Cabinet Expansion: विधानसभा चुनाव से पहले शपथ?, राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, वैश्य और ओबीसी पर दांव!, ये है समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2025 13:04 IST

Nitish Cabinet Expansion: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए सूबे में एक बार फिर से नीतीश कुमार की कैबिनेट का विस्तार किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देNitish Cabinet Expansion: दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।Nitish Cabinet Expansion: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुलाकात की है।Nitish Cabinet Expansion: राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Nitish Cabinet Expansion: बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। नीतीश सरकार में जायसवाल राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री हैं। आज मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा बिहार में कैबिनेट विस्तार का हिस्सा है, जो शाम 4 बजे होने वाला है। चुनाव के पहले जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए यह कैबिनेट विस्तार किया जा रहा है। सभी समुदायों के संतुलित प्रतिनिधित्व पर मुख्य रूप से जोर दिया गया। शाम 4 बजे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजभवन में 7 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसको लेकर राजभवन में तैयारी भी शुरू कर दी गई है। जिन विधायकों को मंत्री बनाया जा रहा है, उसमें संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीवेश कुमार, राजू कुमार सिंह, मोती लाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हो सकते हैं।

कैबिनेट सचिव एस सिद्धार्थ मंत्री बनने वाले विधायकों की सूची को राजभवन में सौंप दी है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जाति का पासा फेका है। अति पिछड़ी जातियों से लेकर अगड़ी जाति पर फोकस किया जा रहा है। भाजपा कोटे से जिन लोगों को मंत्री बनाया जा रहा है, उनमें राजपूत, भूमिहार,वैश्य और अति पिछड़ी जाति से आने वाले नेता हैं।

रीगा से विधायक मोतीलाल प्रसाद को मंत्री बनाया जा रहा है। ये तेली जाति से आते हैं। वहीं सिकटी से भाजपा विधायक विजय मंडल भी मंत्री बनेंगे। ये अति पिछड़ी जाति में कैवर्थ जाति से ताल्लुक रखते हैं। भाजपा कोटे से राजपूत जाति से आने वाले राजू सिंह भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। राजू सिंह साहेबगंज से भाजपा के विधायक हैं।

जाले से भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा भी मंत्री बनाये जा रहे हैं। ये भूमिहार जाति से आते हैं। अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू  भी मंत्री बन रहे हैं। ये पिछड़ी जाति (कुर्मी) से आते हैं। दरभंगा से भाजपा विधायक संजय सरावगी को भी मंत्री बनाये जाने की खबर है। ये वैश्य जाति से आते हैं।

बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल में वर्तमान में 30 मंत्री हैं, जिसमें भाजपा के 15, जदयू के 13, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के 1 और 1 निर्दलीय शामिल हैं। भाजपा कोटे से मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिछले 2 दिनों से बिहार में थे। इस दौरान जेपी नड्डा ने भाजपा के नेताओं संग महत्वपूर्ण बैठक की थी।

वहीं मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अचानक जेपी नड्डा से मिलने स्टेट गेस्ट हाउस पहुंच गए थे। दरअसल, 243 सदस्यीय विधानसभा में 36 मंत्री हो सकते हैं। वर्तमान में इसमें 30 मंत्री हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दो उपमुख्यमंत्री शामिल हैं। बिहार की एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल का आखिरी विस्तार 15 मार्च, 2024 को हुआ था, जब 21 मंत्रियों ने शपथ ली थी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनानरेंद्र मोदीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?