लाइव न्यूज़ :

चाहे पश्चिम बंगाल हो, असम हो या उत्तर प्रदेश, भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते?, नितिन नवीन ने कहा-नया दायित्व आशीर्वाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2025 14:04 IST

दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Open in App
ठळक मुद्देपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे।भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम जारी रखने का आशीर्वाद दिया है।भाजपा ने भी अपना विस्तार किया है।

पटनाः बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि यह नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद है और उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। नवीन सोमवार सुबह पटना के एक पार्क में अपने पिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने हमेशा अपने पिता के विचारों पर काम किया है, जो पार्टी को अपनी मां मानते थे और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते थे। मेरा मानना है कि इसी कारण पार्टी ने मुझे यह अवसर देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम जारी रखने का आशीर्वाद दिया है।’’

इससे पहले भाजपा नेता ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। कैबिनेट मंत्री नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास देश के हर कस्बे और गांव तक पहुंचा है। इसके साथ ही भाजपा ने भी अपना विस्तार किया है।’’

नवीन ने कहा कि आज भाजपा सभी वर्गों की पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज देश में कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है, जो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विकास योजनाओं से अछूता रहा हो। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘अंत्योदय’ की अवधारणा को देश के हर कोने तक पहुंचाया है।

नितिन नवीन ने कहा, ‘‘अंत्योदय की परिकल्पना पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसी विभूतियों ने की थी, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने आगे बढ़ाया। अब प्रधानमंत्री मोदी ने इसे देश के हर गांव और शहर तक पहुंचा दिया है।’’ पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए पार्टी की रणनति पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘चाहे पश्चिम बंगाल हो, असम हो या उत्तर प्रदेश, हमारे पार्टी कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं। यही भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरती है। अन्य दल चुनाव के समय सक्रिय होते हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता चौबीसों घंटे काम करते हैं।’’

नवीन ने कहा कि पार्टी ने हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा किया है और यही भरोसा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने रेखांकित किया कि जब राजग एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरता है, तो किसी भी तरह की चुनौती प्रभावहीन हो जाती है। नितिन नवीन के इस बयान को आगामी राजनीतिक समीकरणों की ओर संकेत के तौर पर देखा जा रहा है,

जहां गठबंधन की एकजुटता को निर्णायक माना जा रहा है। अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 20 वर्ष पहले पार्टी ने उन्हें पहला अवसर दिया था। उसी अवसर ने उन्हें सीखने, काम करने और आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया। दिल्ली रवाना होने से पहले पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा, ‘‘बिहार के लोगों की शुभकामनाएं मेरे साथ हैं।

बिहार और अपने क्षेत्र के लोगों से मुझे बहुत आशीर्वाद मिला है।’’ उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि उन्हें संगठन के लिए धैर्यपूर्वक काम करना चाहिए। नितिन नवीन ने सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवीन को नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

नितिन नवीन की नियुक्ति पर बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, ‘‘यह उन लोगों के लिए सकारात्मक संदेश है, जो पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करते हैं। मात्र 45 वर्ष की उम्र में नितिन नवीन को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बिहार के लिए भी स्वागतयोग्य खबर है। उनके साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध है और मैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

मुझे उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा।’’ भाजपा सूत्रों के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता नितिन नवीन का स्वागत करेंगे। इसके बाद वह भाजपा मुख्यालय जाएंगे, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उनका स्वागत करेंगे।

टॅग्स :Nitin NabinपटनाPatnaनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की मौत के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहा था अमरनाथ राम, तीन नाबालिग बेटियों को फंदे पर लटकाया और खुद दी जान, 2 बेटों की बची जान

भारतजॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर पीएम मोदी, देखिए शेयडूल

भारतपटनाः महावीर मंदिर पहुंच दर्शन, पिता नवीन सिन्हा को श्रद्धांजलि, आज दिल्ली पहुंच रहे भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, वीडियो

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारत अधिक खबरें

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

भारतWATCH: एमपी में एम्बुलेंस ड्राइवर की हेकड़ी बीमार पति की उल्टी साफ करने के लिए महिला को किया मजबूर किया, वीडियो वायरल हुआ

भारतमहाभियोग प्रस्ताव लाने वाले पाक-साफ हैं 107 सांसद?, न्यायमूर्ति जीआर स्वामीनाथन ने क्या किया गलती?, पूर्व न्यायाधीश केके त्रिवेदी का सवाल

भारतशहरी महानगरों में लोगों की अपनी जीवनशैली, गरीबों का क्या होगा?, सीजेआई सूर्यकांत बोले- वायु प्रदूषण पर गरीब मजदूर सबसे ज्यादा पीड़ित

भारतकौन हैं राज कुमार गोयल?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ दिलाई