लाइव न्यूज़ :

Nitin Gadkari: छोटे से छोटे तरीके से लोगों की मदद, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा- जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करते रहना चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 23, 2024 15:45 IST

Nitin Gadkari: मेरा मानना है कि सार्वजनिक जीवन में, लोगों से मिलना और छोटे से छोटे संभव तरीके से भी उनकी मदद करना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में काम करना जारी रखना चाहता हूं।यथासंभव समाज की सेवा करना चाहता हूं।मैं लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम करना जारी रखना चाहता हूं।

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह छोटे से छोटे तरीके से भी लोगों की मदद करना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करते रहना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि रोजगार के अवसर सृजित करना और गरीबी खत्म करने के लक्ष्य के साथ नरेन्द्र मोदी सरकार काम कर रही है। गडकरी को भाजपा ने आगामी आम चुनाव के लिए नागपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। नागपुर से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर विभिन्न मुद्दों और अपनी योजनाओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं लोगों से मिलना जारी रखना चाहता हूं। मेरा मानना है कि सार्वजनिक जीवन में, लोगों से मिलना और छोटे से छोटे संभव तरीके से भी उनकी मदद करना जरूरी है।

मैं स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों में काम करना जारी रखना चाहता हूं और यथासंभव समाज की सेवा करना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “मैंने रोजगार सृजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल संस्कृति के संदर्भ में अच्छे बुनियादी ढांचे के जरिये लोगों के समग्र विकास और उनके जीवन स्तर में सुधार में मदद करने की कोशिश की। मैंने इन मोर्चों पर प्रयास किए हैं...और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है और मैं ऐसा करूंगा।”

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि अपने चुनाव अभियान के तहत वह हर घर, हर व्यक्ति और हर दिल तक पहुंचेंगे। गडकरी ने कहा, “मैं पोस्टर, बैनर और प्रलोभन में विश्वास नहीं करता। मैं लोगों से मिलूंगा, उनसे बात करूंगा और उनका आशीर्वाद मांगूंगा। मैं लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए काम करना जारी रखना चाहता हूं।”

गडकरी से पूछा गया कि उनके अनुसार किन क्षेत्रों में विकास की अपार संभावनाएं हैं तो उन्होंने कहा कि जल परिवहन, बंदरगाह, ब्रॉड गेज मेट्रो, बिजली पर बड़े पैमाने पर तीव्र परिवहन जैसे रोपवे, केबल कार, फनिक्युलर रेलवे और स्काई बस क्षेत्र में अपार अवसर हैं।

टॅग्स :नितिन गडकरीनागपुरलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर