लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी ने किया दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, कहा- 2020 तक पूरा कर लेंगे काम

By भाषा | Updated: September 30, 2019 16:45 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मई 2018 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। इस पूरी परियोजना पर 8,346 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। दिल्ली-मेरठ के बीच जाम की समस्या से निजात और ईंधन की बचत के लिए इस एक्सप्रेसवे को विकसित किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मई 2018 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। परियोजना पर 8,346 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का तीसरा खंड राष्ट्र को समर्पित किया। यह खंड डासना से हापुड़ तक 22 किलोमीटर की दूरी तय करता है और इसकी लागत 1,058 करोड़ रुपये है। दिल्ली-मेरठ के बीच जाम की समस्या से निजात और ईंधन की बचत के लिए इस एक्सप्रेसवे को विकसित किया जा रहा है।

82 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का दिल्ली से उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक का पहला खंड पहले ही जनता के लिए खोला जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 मई 2018 को इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। इस पूरी परियोजना पर 8,346 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

इसमें छह लेन के एक्सप्रेसवे पर दोनों तरफ दो-दो लेन की सर्विस लेन हैं। इसमें पिलखुवा में छह लेन की 4.68 किलोमीटर लंबी ऊपरगामी सड़क भी है। इस परियोजना में गंगा नहर के ऊपर एक बड़ा पुल, सात नए छोटे पुल, हापुड़ बाइपास पर एक ऊपरगामी पुल, 11 अंडरपास, दो ऊपरगामी पैदल पारपथ का निर्माण शामिल है।

पिलखुवा पर बने इस पुल को निर्माण प्रौद्योगिकी में नवोन्मेष के लिए स्वर्ण पदक दिया गया है। वहीं पिलखुवा वायाडक्ट को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के असाधारण कंक्रीट ढांचे के पुरस्कार से नवाजा गया है। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे परियोजना को चार चरणों में तैयार किया जा रहा है।

पहला 8.72 किलोमीटर लंबा छह लेन का एक्सप्रेसवे.. आठ लेन एनएच24 सराय कालेखां दिल्ली से गाजीपुर सीमा तक जून 2018 में पूरा हो चुका है। उसके बाद 19.28 किलोमीटर 6- लेन एक्सप्रेसवे एनएच 24 गाजीपुर सीमा से डासना उत्तरप्रदेश तक है। इसमें 60 प्रतिशत काम हो चुका है। तीसरे चरण में 22.23 किलोमीटर लंबा 6- लेन के एनएच-24 पर डासना से हापुड़ तक है जिसमें दोनों तरफ दो- दो लेन की सर्विस रोड़ है। इसका उद्घाटन किया गया है। चौथे चरण में 31.78 किलोमीटर लंबा 6- लेन का एक्सप्रेसवे हापुड़ से मेरठ तक का है जिसपर 57 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 

टॅग्स :नितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर